IMG 20240712 WA0005

भेरुंदा से राजा दुबे की रिपोर्ट

जहां भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है हमारे प्राचीन ग्रंथो के अनुसार माना जाता है कि गौ माता में सभी तेंतीस करोड़ देवताओं का वास होता है लेकिन कभी-कभी ऐसा वाक्या भी घटित हो जाता है जो कहीं ना कहीं हम सबको गौ माता के बारे में सोचने पर विवश कर देता है।

1000964091

भेरूंदा तहसील के ग्राम नीलकंठ में आज दोपहर में रामगढ़ की तरफ से कुछ लोग 21 से 22 गायों को बहती धार में हांक गए गायों को नीलकंठ के उस पार की रामगढ़ की तरफ से बहती धारा में घेरा गया वहां उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी राजा दुबे और उनके मित्रों ने यह नजारा देखा तो उनसे रहा नहीं गया उन्हें लगा की गाय माता को यह लोग इस और छोड़ रहे हैं इतना लंबा पाठ होने के कारण गौ माता इस पार नहीं आ पाएगी तब उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ नाव ले जाकर डूबती हुई गौ माता को रस्सी में बांधकर बचाया।

1000964079

राजा दुबे और उनके साथियों का कहना था कि गौ माता के लिए इस प्रकार का बुरा सोचने वाले लोग भी आज इस युग में रहते हैं यह बड़ी दुख की बात है राजा दुबे और उनके साथियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी यह घटना बताई जिस पर भेरूंदा पुलिस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर गायों को बहती धार में घेरने वाले लोगों की जांच कर रही है।

1000964094

गोविंद मीणा लोधवाल श,राजा दुबे,हरिओम तिवारी ,गोविंद मीणा डोगरजाल गुलरपुरा,राकेश शर्मा आंबा कदीम एवं टी आई साहब डांगी जी भेरुंदा का विशेष सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email