रिपोर्टर केवल राम मालवीय भेरुंदा।सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय लाड़कुई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम आम्बा कदीम में सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। शिविर के 6 वें दिन स्वयंसेवकों ने अन्य दिनों की तरह शिविरीय दिनचर्या की शुरुआत की। बौद्धिक कार्यक्रम के तहत बाल विवाह एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम को श्रीमती शिम्पी मौर्या ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत प्रथाओं एवं परंपराओं का देश है यहां सदियों से नारियों का शोषण होता आया है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा आज भी व्याप्त है। हमें बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं करना चाहिए। हमें भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर जो बाल अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जो कानून बनाए हैं ,उसका कड़ाई से पालन करना होगा ।महिलाओं को उनका अधिकार देना होगा।आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। समीक्षा मुकाती, नंदिनी ठाकुर ने अपने साथियों के साथ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुप्रथा को खत्म करने का संदेश दिया।इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 182 Post navigation श्री कृष्ण बाल मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम साइबर क्राइम एवं विश्व मातृभाषा दिवस के नाम पर रहा 5 वां दिन