IMG 20250214 WA0007

रिपोर्टर केवल राम मालवीय

इंदौर ।14 फरवरी को जहां पाश्चात्य संस्कृति के अंतर्गत वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है वहीं भारत वर्ष में इस दिवस को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1000982703

इसी उपलक्ष्य में लिम्बोदा गारी स्थित श्री कृष्ण बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में RSS के मालवा प्रांत संस्कृति प्रमुख राष्ट्रीय संत परम पूज्य गोपाल कृष्ण महाराज के सानिध्य में प्रशांत सिसोदे, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह डाबी, सरपंच कमल सिंह धनगर, अर्जुन सिंह डाबी की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

1000982694

विद्यालय के संचालक देवकरण वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोपाल कृष्ण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस पाश्चात्य की चक्का कर में बच्चों में संस्कार का बीजारोपण हेतु कार्यक्रमों की आज समाज में अति आवश्यकता है समझ में आज ऐसे ही विद्यालयों की आवश्यकता है जो शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें।

1000976061 1
1000982700

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता का पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रचना वर्मा द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email