75 कदम की आज की धरती सेवा _पुरानी एच एम टी फैक्ट्री से औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के किनारे से 792 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल संग्रहित किया गया —*——–*——-***________ 75 कदम का 29 वाँ दिन – पॉलीथिन मुक्त ,कैंसर मुक्त मिशन 0000000000000 उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏 आज 75 कदम मिशन के अंतर्गत , वृंदा सोशल फाउंडेशन, सेवा भारती , संजीवनी स्कूल के सहयोग से आज पुरानी एच एम टी फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र को पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से मेहनत , नैतिकता से धरती से दूर कर संग्रहित और एकत्रित किया गया। आज लगभग 792 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को धरती से समेटा गया। सम्माननीय साथियों द्वारा संयुक्त रूप से 792 किलो पॉलीथिन पन्नियों एवं प्लास्टिक सामग्री एकत्र कर नगर पालिका को सुपुर्द की गई। उक्त सामग्री फेंकने वाले सभी लापरवाह लोगों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन किया गया। आज के अभियान में शामिल सेवादार:* सेवा भारती के नगर प्रमुख एवं संजीवनी स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र पवांर, वृंदा सोशल फाउंडेशन के संचालक राहुल सिंह ठाकुर, समाजसेवक प्रोफेसर डॉ चंद्र शेखर त्रिपाठी,रमेश भाटिया,नवल सिंह ठाकुर, अनिल दुबे, श्रीमती नीलम दुबे,शंकर चांवरिया, राधेलाल बनखेड़े, पिंकी भाटिया ,सत्येंद्र नागले, दीपक नामदेव, हेमंत चंद्र दुबे बबलू , संजीवनी स्कूल से वरुण सम्मिलित रहे। आम नागरिको से मिशन के धरती सेवकों ने अपील की है कि धरती पर पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल न फेंकते हुए अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखे, विशेष रूप से शिक्षा के मन्दिरों, खेल के मैदानों, धार्मिक स्थलों, उद्यानों, के आसपास पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से धरती को मुक्त रखे। इस अवसर पर रमेश भाटिया ने कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने धरती की उर्वरकता उत्पादकता को प्रायः प्रायः खत्म कर दिया है उन्होंने कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल में मौजूद केमिकल्स ने धरती पर स्थित हर तत्व को दूषित कर दिया है। संजीवनी स्कूल के छात्र वरुण धरती मां के बारे में समझाते हुए कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से आने वाली पीढ़ी के साथ साथ वर्तमान पीढ़ी के लिए जीवन पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है, नदियों ने अपनी अविरलता निरंतरता को खो दिया है। वरुण ने धरती मां की समर्पित भाव से सेवा करने का अनुरोध सभी से किया है। 75 कदम के साथियों ने कहा कि समस्त प्रकृति मानवता इंसानियत के लिए पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने प्रकृति पेड़ पौधों के विकास को अवरूद्ध कर दिया है इसलिए धरती से इसे हटाया जाना अति आवश्यक है। मिशन ने नागरिकों, दुकानदारों, सब्जी-फल आदि विक्रय करने वाले सभी उन दुकानदारों से अपील की है कि अपने आप को एवं आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए *पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें एवं दैनिक जीवन में उपयोग में न करें।* आभार धरती सेवकों को कार्य करने हेतु पंजे डॉ चंद्र शेखर त्रिपाठी द्वारा एवं धरती सेवकों के स्वास्थ को देखते हुए हैंड ग्लब्ज और मास्क सेवा भारती के नगर प्रमुख एवं संजीवनी स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र पवांर द्वारा उपलब्ध कराए गए,75 कदम उनके कदमों में सादर नमन करता है। *कल 30 वें दिन का आव्हान:* दिन शनिवार 31 अक्टूबर 2026, सुबह 8 से एच एम टी फैक्ट्री के पास औद्योगिक क्षेत्र के स्वागत द्वार से सड़क से धरती सेवा का कार्य प्रारंभ किया जाएगा,इस सेवा पदयात्रा में शामिल होने अपने कदम बढ़ाकर अवश्य भाग लेवें। आप सभी सम्माननीय साथीगण एवं जागरूक नागरिक गण , जन प्रतिनिधि, प्रशासन समय पर उपस्थित होकर धरती सेवकों को आशीर्वाद स्नेह प्रदान करने की कृपा करें। —*——–*——-*** उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 82 Post navigation आज संजीवनी विधालय के प्राचार्य एवं सेवा भारती के नगर प्रमुख गजेंद्र पवांर के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा रिकॉर्ड 505 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल उठाकर धरती मां को पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त किया। ________________________ 75 कदम की आज की धरती सेवा पदयात्रा _पुरानी एच एम टी फैक्ट्री से औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के किनारे से 505 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल संग्रहित किया गया —*——–*——-***________ 75 कदम का 28 वाँ दिन – पॉलीथिन मुक्त ,कैंसर मुक्त मिशन 0000000000000 ‘‘ *सफल रैली की कमियां/खामियां’’।* ‘‘आगाज है कि अंजाम?’’ राजीव खंडेलवाल (लेखक, कर सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष, बैतूल सुधार न्यास) 02 नवम्बर 2026 *भूमिका*