आज संजीवनी विधालय के प्राचार्य एवं सेवा भारती के नगर प्रमुख गजेंद्र पवांर के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा रिकॉर्ड 505 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल उठाकर धरती मां को पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त किया।

________________________
75 कदम की आज की धरती सेवा पदयात्रा _पुरानी एच एम टी फैक्ट्री से औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के किनारे से 505 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल संग्रहित किया गया
—*——–*——-***________
75 कदम का 28 वाँ दिन – पॉलीथिन मुक्त ,कैंसर मुक्त मिशन
0000000000000
उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏
screenshot 2026 10 29 10 22 13 250 com.whatsapp
आज 75 कदम मिशन के अंतर्गत , वृंदा सोशल फाउंडेशन, सेवा भारती , संजीवनी स्कूल के सहयोग से आज पुरानी एच एम टी फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र को पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से मेहनत , नैतिकता से धरती से दूर कर संग्रहित और एकत्रित किया गया। आज लगभग 505 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को धरती से समेटा गया।

सम्माननीय साथियों द्वारा संयुक्त रूप से 505 किलो । पॉलीथिन पन्नियों एवं प्लास्टिक सामग्री एकत्र कर नगर पालिका को सुपुर्द की गई।
उक्त सामग्री फेंकने वाले सभी लापरवाह लोगों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन किया गया।
आज के अभियान में शामिल सेवादार:* सेवा भारती के नगर प्रमुख एवं संजीवनी स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र पवांर, वृंदा सोशल फाउंडेशन के संचालक राहुल सिंह ठाकुर, समाजसेवक डॉ चंद्र शेखर त्रिपाठी,नवल सिंह ठाकुर, नारायण मिश्रा, अनिल दुबे , श्रीमती नीलम दुबे शंकर चांवरिया,हेमन्त चंद्र बबलू दुबे, राधेलाल बनखेड़े, पिंकी भाटिया सत्येंद्र नागले, दीपक नामदेव सम्मिलित रहे।
screenshot 2026 10 29 10 22 33 416 com.whatsapp
आम नागरिको से मिशन के धरती सेवकों ने अपील की है कि धरती पर पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल न फेंकते हुए अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखे, विशेष रूप से शिक्षा के मन्दिरों, खेल के मैदानों, धार्मिक स्थलों, उद्यानों, के आसपास पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से धरती को मुक्त रखे।
इस अवसर पर सेवा भारती के नगर प्रमुख एवं संजीवनी स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र पवांर ने कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने धरती की उर्वरकता उत्पादकता को प्रायः प्रायः खत्म कर दिया है उन्होंने कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल में मौजूद केमिकल्स ने धरती पर स्थित हर तत्व को दूषित कर दिया है।
संजीवनी स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र पवांर ने छात्र छात्राओं को धरती मां के बारे में समझाते हुए कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से आने वाली पीढ़ी के साथ साथ वर्तमान पीढ़ी के लिए जीवन पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है, नदियों ने अपनी अविरलता निरंतरता को खो दिया है। उन्होंने राहगीरो को भी इस विषय की गंभीरता को समझाया।
screenshot 2026 10 29 10 22 53 880 com.whatsapp
भारत की ताकत भारत की नदिया और धरती थी, जिसकी ताकत हमने छीन ली है जिसके कारण भारत की ताकत पर प्रश्न चिन्ह खड़े होने लगे है।
शंकर चांवरिया कहा कि समस्त प्रकृति मानवता इंसानियत के लिए पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने प्रकृति पेड़ पौधों के विकास को अवरूद्ध कर दिया है इसलिए धरती से इसे हटाया जाना अति आवश्यक है।
मिशन ने नागरिकों, दुकानदारों, सब्जी-फल आदि विक्रय करने वाले सभी उन दुकानदारों से अपील की है कि अपने आप को एवं आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए *पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें एवं दैनिक जीवन में उपयोग में न करें।*
screenshot 2026 10 29 10 23 08 365 com.whatsapp
*कल 29 वें दिन का आव्हान:*
दिन शुक्रवार 29 अक्टूबर 2026, सुबह 8 से एच एम टी फैक्ट्री के पास औद्योगिक क्षेत्र के स्वागत द्वार से सड़क से धरती सेवा का कार्य प्रारंभ किया जाएगा,इस सेवा पदयात्रा में शामिल होने अपने कदम बढ़ाकर अवश्य भाग लेवें।
आप सभी सम्माननीय साथीगण एवं जागरूक नागरिक गण समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रमों में शामिल होने की कृपा करें।
—*——–*——-***
उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏
IMG 20250224 153436 1 216x300
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email