रिपोर्टर केवल राम मालवीय शुक्रवार 21/02/2025 भेरुंदा।साइबर क्राइम एवं विश्व मातृभाषा दिवस के नाम पर रहा 5 वां दिनसरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय लाड़कुई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर प्राचार्य डॉ चंद्रलेखा सांखला के संरक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ कैलाश मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। दिन की शुरुआत प्रभातफेरी फेरी एवं योगा कार्यक्रम से हुई।बौद्धिक कार्यक्रम 2 सत्र में रहा प्रथम सत्र साइबर क्राइम पर तथा द्वितीय सत्र विश्व मातृभाषा दिवस पर आधारित था।साइबर क्राइम पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ राजेश पाटिल ने कहा कि हमें मोबाइल पर अनचाही कॉल पर जानकारी नहीं देना चाहिए।कोई यदि आपसे कहे कि आपकी लॉटरी लगी है। आमुख खाता पर इतने रुपए डाल दो।अपरिचित साइट से बचना चाहिए। विशेष कर बालिकाओं को सतर्क रहना होगा। श्रीमती शिम्पी मौर्या ने भी साइबर क्राइम पर अपने विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए डॉ कैलाश मालवीय ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का रजत जयंती समारोह पूरे विश्व में मनाया जा रहा है,जो भाषाई विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक चौथाई सदी को समर्पित प्रयासों का स्मरण कराता है।हमें हमारी मातृ भाषा का संरक्षण करना चाहिए।आधुनिकता के दौर में हम हमारी मातृभाषा को भूलते जा रहे है,जो हमारे लिए एक अभिशाप है। उन्होंने मातृभाषा पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने मातृभाषा पर कविता पाठ भी किया ग्रामवासियों को साइबर सुरक्षा से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार, स्कूल बच्चे भी मौजूद रहे। Please follow and like us: Post Views: 192 Post navigation नाटक के माध्यम से दिया बाल विवाह का संदेश आमला भारत में अमन चैन को सुख समृद्धि किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर अमरनाथ यात्रा को निकले भक्त