IMG 20240711 WA0015

संजय वर्मा


आष्टा। नगरपालिका नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों का भी ध्यान रखती है।

1000959734 16

इसी के चलते सफाई मित्र जो कचरा ट्राली पर कचरा संग्रहण का कार्य करता था, उसे सफाई के दौरान पैर में चोट लगने की सूचना नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को मिलने पर उन्होंने त्वरित सफाई मित्र का उपचार करवाने के निर्देश नपा के स्वच्छता अमले को दिए। तत्पश्चात््् निज कार्यालय पर सफाई मित्रों को बुलाकर उन्हें जूते सौंपे गए।

1000959745 14

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित सफाई मित्रों से आग्रह करते हुए कहा कि सफाई कार्य के दौरान नपा द्वारा दी जाने वाली सामग्री का उपयोग करते हुए ही सफाई का कार्य करें, ताकि छोटी-छोटी दुर्घटनाओं से बचा जा सकें आपका कार्य अतिपारिश्रमिक कार्य है।

1000959747 16 1024x609

श्री मेवाड़ा ने प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक विनोद सांगते को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई मित्र जहां-जहां भी कार्यरत है उनके कार्य को देखते हुए आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराये जाए। सफाई मित्र अपनी जान जोखिम डालकर कार्य करते है, उनका पूरा ध्यान रखा जाए।

1000959748 16 682x1024

इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक विनोद सांगते, जमादार मनोज घेंघट, अतिक्रमण प्रभारी कैलाश घेंघट, लखन डूमाने, वाहन चालक गब्बर सहित सफाई मित्रगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email