IMG 20240712 WA0007

संजय वर्मा

आष्टा। बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसी उद्देश्य को लेकर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथ सीएमओ राजेश सक्सेना सहित अन्य कर्मचारियों को लेकर नगर भ्रमण पर निकले। जहां उन्होंने नगर के मुख्य मार्ग बुधवारा रोड़, बड़ा बाजार, अस्पताल रोड़, जुम्मापुरा सहित अन्य रोड़ों का निरीक्षण किया।

1000964112 1024x461

निरीक्षण के दौरान जहां-जहां भी रोड़ों पर गड्ढे है, उन्हें त्वरित दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।

1000959747 17 1024x609
1000959745 15

आगामी श्रावण सोमवार एवं त्यौहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए चल समारोह जुलूस मार्ग स्थित रोड़ का भी निरीक्षण किया, जिसके तहत नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नपा कर्मचारियों से कहा कि जुलूस मार्ग के प्रत्येक रोड़ के गड्ढे त्वरित व्यवस्थित तरीके से भरे जाए, वहीं नाला-नालियों की उचित सफाई हो, ताकि चल समारोह में शामिल नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना नही करना पड़े।

1000959734 17

साथ ही श्री मेवाड़ा ने रांका धर्मशाला स्थित नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ राजेश सक्सेना, पार्षद रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, विनोद सांगते, संजय शर्मा, अफसर खान, कैलाश घेंघट, आकाश चौहान आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email