Navbharat Times 100758735

नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस(सौजन्य /नवभारतटाइम्स.कॉम,)

ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने जानकारी दी कि एक्टर को हार्ट फेलियर हुआ था। उन्होंने 5 जून की सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। गूफी पेंटल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हुआ,गुफी पेंटल के भतीजे हितेन ने जानकारी दी कि एक्टर की मौत हार्ट फेल होने की वजह से हुई है

एक्टर गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने की।गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गूफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया।महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ गुफी पेंटल ICU में भर्ती थे,भतीजे हितेन ने बताया नींद में ही चल बसे ‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटलहार्ट फेल होने के कारण हुआ निधन

हितेन पेंटल ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि गूफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हो गया था। गूफी पेंटल पिछले काफी समय से बीमार थे। इससे पहले हितेन पेंटल ने ‘नवभारत टाइम्स’ से बातचीत में बताया था कि गूफी पेंटल पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आईसीयू में रहे। वहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गूफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।’महाभारत’ ने घर-घर किया मशहूर

गूफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गूफी पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गूफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं

इन फिल्मों से पहचान वहीं फिल्मों में गूफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ और ‘दावा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे। गूफी पेंटल के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फैन्स को गहरा सदमा लगा है। गूफी पेंटल के बीमार होने के वक्त से ही फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email