केवल राम मालवीय गांधीनगर इंदौर।हाल ही में इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से शहर के ही गांधीनगर की बेटी प्रिया अत्रे का उत्कृष्ट सितार वादन को लेकर स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मान किया गया था अत्रे ने महामहिम राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कार एवं स्वर्ण पदक प्राप्त कर न सिर्फ इंदौर शहर को गौरवान्वित किया.।बल्कि समूचे गांधीनगर क्षेत्र का नाम भी देशभर में रोशन कर दिया।महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अत्रे के सम्मान के पश्चात इंदौर के गांधीनगर में परसराम मार्ग पर न्यू सांई इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक श्री राहुल नामदेव ने भी प्रिया अत्रे का सम्मान करते हुए गांधीनगर क्षेत्र को प्रसिद्धि दिलाने पर उनकी तारीफ की।श्री नामदेव ने कहा कि आज उन्होंने यह निश्चय किया है कि गांधीनगर क्षेत्र की जो भी बेटी किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेगी। हम उसका सम्मान करेंगे।महावीर मार्ग गांधीनगर में रहने वाली राष्ट्रपति से स्वर्ण पदक प्राप्त ख्यात सितार वादक प्रिया अत्रे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गौरवशाली क्षण था.. जब महामहिम राष्ट्रपति के हाथों से मुझे स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी हौसला अफजाई के लिए श्री राहुल नामदेव का भी आभार व्यक्त किया। रविवार को न्यू सांई इलेक्ट्रॉनिक्स पर प्रिया का पुष्पमाला, दुपट्टा, श्रीफल एवं पुरस्कार देकर सम्मान किया गया.।इस अवसर पर अनेक गणमान्य जन भी उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 310 Post navigation लाड़कुई में गणेश उत्सव में प्रतिदिन हुए आयोजन,आज 16 सितंबर को पंडित कृष्णकांत दुबे का जन्मदिन मनाया जन शिक्षा केन्द्र का दिल्ली की टीम ने किया भ्रमण