First Khabar Bharat: Kevalram malviya भोपाल/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है जहां सभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने 5 वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.भोपाल की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के मुस्लिम समाज को तीन तलाक के नाम पर गुमराह किया जा रहा है. तीन तलाक का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है.सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों में तीन तलाक नहीं है और विश्व के कई देश 90 साल पहले ही इस कानून को समाप्त कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने मिस्र, इजिप्ट, इंडोनेशिया, कतर,जार्डन, बांग्लादेश और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि इन देशों में भी तीन तलाक कानून लागू नहीं है जो लोग तीन तलाक को इस्लाम से जोड़कर बताते हैं वह गलत जानकारी दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि आप सब दूर जाकर यह जानकारी लोगों को दें. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम बेटी भाजपा के साथ हैं तीन तलाक से पीड़ित माता-बहने जब 10 वर्ष बाद भी घर लौटती है तो उनका पूरा परिवार तीन तलाक की पीड़ा को झेलता है तीन तलाक से सिर्फ महिलाएं पीड़ित है ऐसा कहना गलत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक की सरकारों ने मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है ज्यादातर राजनीतिक दलों ने मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की है और उन्हें पढ़ाई लिखाई से दूर रखा है इसलिए मुसलमान अशिक्षा और गरीबी की समस्या से परेशान है. पीएम मोदी का कहना है कि मुसलमानों में भी वर्ग विभाजन है पसमदा मुसलमान गरीबी का शिकार है जिसकी आबादी मुसलमानों में 40% है. पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम समाज में कई ऐसे वर्ग हैं जिनके साथ दलित और पिछड़ा जैसा व्यवहार किया जाता है पीएम ने कहा कि मोची ,भेजा, जुलाहा ,योगी सिकंदर,हलदर लहरी, दुनिया कटाई फकीर, हज्जाम ,बढई ,लोहार ,मेहतर, ग्वाला, मनिहार,दर्जी वर्ग के मुसलमान गरीब रह गए. इनके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा और ना ही इन्हें बराबर का दर्जा मिला, पीएम ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन मुसलमानों को बीजेपी के करीब आए और उन्हें जोड़ें. एक देश एक कानून: प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रोजगार शिक्षा और सामाजिक विकास के मामले में मुसलमानों को आगे बढ़ाने के लिए कॉमन सिविल कोड लागू करना जरूरी है मोदी का कहना है कि एक ही परिवार में 1 सदस्य के लिए दूसरा कानून और दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून ठीक नहीं है.प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में ताल ठोक कर कहा कि जिन्होंने देश को और गरीबों को लूटा है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। https://t.co/70fv89nrtl— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2023 मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को वर्जुअल तकनीकी से प्रदेश भर के लाखों कार्यकर्ताओं ने देखा. Please follow and like us: Post Views: 343 Post navigation सुंदरकाण्ड पाठ से डाबरी के युवा धर्म की अलख जगा रहें हैं मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सीधा प्रसारण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सुना