IMG 20230627 170650

रिपोर्टर/संजय वर्मा,केवलराम मालवीय

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान…
बूथ समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सीधे प्रसारण के माध्यम से आष्टा में वर्चुअल सुना
कार्यक्रम संयोजक कैलाश बगाना ने सभी का किया स्वागत

IMG 20230627 WA0028 1024x461

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भोपाल से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत पूरे देश से वर्चुअल जुड़े बूथ कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया और संगठन की सबसे महत्वपूण बूथ इकाई के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के अमूल्य मंत्र दिये। आष्टा नगर के कम्युनिटी हाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से सीधे जुड़ने,वर्चुअल संवाद एवं प्रधानमंत्री को सुनने के लिये सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मप्र भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना के नेतृत्व में शामिल हुए बूथ के सभी कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री को सुना।
प्रधानमंत्री जी को सुनने के बाद बूथ के कार्यकर्ता नये जोश,नई उमंग,नये उत्साह के साथ अपने अपने बूथों को लोटे। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर मुख्य कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में बनाये कुशाभाऊ सभागार में आयोजित किया गया था।

IMG 20230627 WA0031 1024x461

इस अभियान के तहत देशभर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे 3 हजार चयनित कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया था। मोदी जी ने आज उनके साथ देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद जुड़े ओर संवाद किया। इस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के सभी 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण देखा गया।

IMG 20230627 WA0030 1024x461

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान कार्यक्रम के आष्टा प्रभारी मप्र अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज इस कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, भाजपा नेता देवी सिंह परमार, ललित नागोरी, धारा सिंह पटेल, दीक्षा सोनू गुणवान, गजराज सिंह मेवाडा, कृपाल सिंह पटाडा, राय सिंह मेवाडा, सुशील संचेती, ऋतु जैन, मानसिंह इलाही, लक्ष्मण सिंह राणा, मुकेश बडजात्या, अतुल शर्मा, प्रिया खंडेलवाल, सतीश सोनानिया, कैलाश सरपंच, जितेंद्र गोयल, कुलदीप सिंह धुराणा, तारा कटारिया, जीतेंद्र खेलवाल, राजेश शर्मा, विक्रम पटेल, कृपाल सिंह ठाकुर, विशाल चौरसिया, रवि शर्मा, भगवत मेवाड़ा, राजकुमार वर्मा, निलेश खंडेलवाल, देवकरण पहलवान, कमल ताम्रकार, लखन पाटीदार,माखन परमार, कल्लू मुकाती, मनोहर भोजवानी, दुलीचंद कुशवाहा, सुरेश परमार, मनोहर बैरागी,जीतमल बागवान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आज के कार्यक्रम के महत्व,उद्देश्य से अवगत कराया कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री धनरूपमल जैन ने एवं अंत में आभार महेंद्र परमार हकीमाबाद ने व्यक्त किया ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email