Picsart 23 06 28 16 33 38 411

First Khabar Bharat: Kevalram malviya

भोपाल/मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की लोकप्रिय योजना लाडली बहना योजना में 1.25 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. इन सभी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर यह है लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त मिलने के बाद प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को अगले महीने दूसरी किस्त का लाभ मिलने वाला है वही योजना में जो महिलाएं पंजीयन नहीं करा पाई हैं उनको दोबारा पंजीयन का मौका दिया जाएगा इसके साथ ही अब न्यूनतम 21 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा.
महत्वपूर्ण खबर यह है कि 10 जुलाई को इस योजना की किस्त बहनों के खाते में क्रेडिट की जाएगी खास बात यह है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद जुलाई की 10 तारीख को लाडली बहनों के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे. क्योंकि योजना को लागू करने से पहले ही राज्य सरकार ने तय किया था कि हर महीने की 10 तारीख को ₹1000 लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे पिछले माह 10 जून को 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा पैसे ट्रांसफर किए गए थे.

IMG 20230622 WA0007 1

जुलाई महीने से फिर भरे जाएंगे फार्म: मीडिया में चल रही खबरों की माने तो लाडली बहना योजना के फार्म भरने की तारीख 1 जुलाई से 15 अगस्त बताई जा रही है. लाडली बहना योजना के फार्म भरने के लिए महिलाओं को सरकार की सभी तय शर्तों का पालन करना पड़ेगा. नियमों का पालन ना करने पर उनके फार्म रिजेक्ट भी हो सकते हैं. बहने अपने ग्राम या वार्ड ऑफिस में जाकर इस योजना के फार्म भर सकेंगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए बहनों के पास आधार कार्ड और बैंक में खाता होना आवश्यक है. इसके साथ ही मोबाइल नंबर, समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है.
इसके अलावा लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को अपनी मन की बात साझा करने पर ₹5000 का पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा. इसके लिए मध्य प्रदेश बाल विकास विभाग ने एक वेबसाइट जारी की है www.mp.mygov.in इसी वेबसाइट पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रविष्ठियां मंगाई गई है पुरस्कार की राशि बहनों के डीबीटी सक्रिय खाते में भेजी जाएगी.

IMG 20230622 WA0006 2 1024x773

प्रतियोगिता के नियम व शर्तें इस प्रकार है.

  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी बहनों को लाडली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा
  • पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा
  • प्रतिभागी बहनों को यह पैसा पाकर कैसा लग रहा है
    आप इन पैसों का क्या कर रही है
    लाडली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी
    उपरोक्त तीन बिंदुओं पर मन की बात लिखना अनिवार्य होगा.
  • प्रविष्टि के साथ बहनों को अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, गांव या शहर का पिनकोड तथा लाडली बहना योजना का पंजीयन नंबर लिखना अनिवार्य होगा.
  • एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी
  • प्रविष्टियों का चयन एवं अंतिम निर्णय विशेषज्ञ पैनल द्वारा ही किया जाएगा.
  • इस संबंध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा.
  • प्रविष्टि विषय से संबंधित ही स्वीकार की जाएगी किसी भी प्रकार की अनुचित या आपत्तिजनक शब्दावली पाए जाने पर प्रविष्टि रद्द मानी जाएगी.
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email