IMG 20240604 WA0011

पीएम मोदी के तीसरी बार सत्ता में लौटने के पाक-चीन और दुनिया के लिए क्या हैं मायने?

#NarendraModi #Lok Sabha #Elections2024

नई दिल्ली।भाजपा नीत एनडीए के बहुमत के जादूई आंकड़े को छूने की ओर तेजी से बढ़ने के साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं.भाजपा नीत-एनडीए लोकसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा छूने जा रही है और इसी के साथ 73 वर्षीय नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है.

इस जीत के साथ प्रधानमंत्री मोदी दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश का नेतृत्व करेंगे. आइए जानते हैं बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दुनिया के लिए क्या मायने हैं…

पाकिस्तान

इस्लामाबाद पर सीमा पार आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान से बातचीत करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है. पहली बार केंद्र में सरकार बनने के ठीक एक साल बाद 2015 में पीएम मोदी अचानक लहौर पहुंचे थे.

उन्होंने अपनी तरफ से दोनों देशों के संबंध सुधारने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो न सका.मार्च में जब शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने तो पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी, इसके बाद फिर से दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच संबंध सुधरने की आस जगी है.

1000954984 819x1024

अमेरिका और यूरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में स्टेट डिनर पार्टी का आयोजन किया था और भारत और अमेरिका के रिश्तों को 21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी बताया था.फरवरी में वॉशिंगटन ने भारत के लिए 4 बिलियन डॉलर के अत्याधुनिक ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दी थी. चीन को साधने के लिए अमेरिका लगातार भारत से अपने संबंध मजबूत कर रहा है. पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों के और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है.पीएम मोदी के पिछले 10 सालों के कार्यकाल में यूरोपीय देशों से भी भारत के संबंध मजबूत हुए हैं.

1000954987

फ्रांस के साथ भारत को राफेल लड़ाकू जेट और स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों की बिक्री सहित अरबों डॉलर के सौदों का विस्तार होने की उम्मीद है.

चीन

साल 2020 में चीन और भारत के रिश्तों के बीच की खाई उस वक्त और ज्यादा गहरी हो गई थी जब दोनों देशों की सेना के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी.पीएम मोदी के शासनकाल में भारत का डिफेंस सिस्टम मजबूत हुआ है. उनके कार्यकाल में देश और चीन से लगती सीमा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए गए हैं. चीन का मुकाबला करने के लिए भारत ने अपने रक्षा बजट में भी बढ़ोतरी की है.एक-दूसरे को फूटी आंख ना सुहाने के बाद भी चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है.

रूस

भारत और रूस के बीच शीत युद्ध से मजबूत संबंध है. आज रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है.भारत और रूस के बीच संबंध इतने मजबूत हैं कि यूक्रेन पर हमले के विरोध में संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर भारत ने वोटिंग नहीं की थी.

यूक्रेन पर हमले को लेकर जब यूरोपीय देशों ने रूस से व्यापार को लेकर प्रतिबंध लगाए उस समय भी भारत ने रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदना जारी रखा.हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को फिर से रूस का राष्ट्रपति चुने जाने को लेकर बधाई दी थी.

उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत रूप से साथ विशेष संबंध विकसित करने के लिए उत्सुक है.

x ट्विटर पर अपनी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है

देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है।

मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email