screenshot 2026 04 14 09 36 41 500 com.google.android.apps.photos

घाट अमरावती में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहे धज्जियाँ शिक्षा के मंदिर के सामने कचरो का ढेर, हर घर शौचालय फेल , गांव की सड़कों का हाल बेहाल

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 04 14 09 36 41 500 com.google.android.apps.photos

प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावती घाट में शासन के स्वच्छ भारत मिशन और जल संवर्धन कागजों में सिमटा हुआ नजर आ रहा है यह चिंताजनक अमरावती घाट के मुख्य तालाब नदी गंदगी और प्लास्टिक के कचरे से जगह जगह पटा हुआ है जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण आज भी खुले में शौच के लिए मजबूर है । ( प्रभात पट्टन जनपद पंचायत सीईओ  मैडम जी  )

अमरावती घाट में प्रमुख जल स्रोत तालाब के आसपास कचरो के देर लगी है। जिसमें पानी प्रदूषित हो रहा है इसी मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

screenshot 2026 04 14 09 37 15 859 com.google.android.apps.photos

और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है स्वच्छ भारत अभियान और शौचालय जागरूकता दोनों नाकाम हर घर शौचालय योजना के बावजूद यहाँ ओडीएफ की स्थिति नहीं बन पाई है । घाट अमरावती के जागरूक नागरिकों का कहना है कि ना तो प्राप्त शौचालय बने और ना ही स्वच्छता को लेकर कोई ठोस अभियान चलाया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लग रहे हैं। शिक्षा के मंदिर के सामने पुल के पास पन्नी और कचरे का ढेर लगा हुआ है । वही शिव मंदिर भी बना हुआ है। क्षतिग्रस्त शौचालय बनाए गए हैं । जिसका कोई उपयोग नहीं है यह शौचालय कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है

screenshot 2026 04 14 10 18 15 817 com.whatsapp

।खास बात यह है कि प्रसिद्ध चमत्कारी अंबा माई का मंदिर स्थित है । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष से मां अंबा माई का बहुत बड़ा मेला चैत्र में लगता है । लोगों का कहना है कि मेले में न बैठने की व्यवस्था है और ना दुकानदारों को जगह नहीं है। और ना ही लाईट पानी की व्यवस्था की है। दूर दराज से धार्मिक बंधु लोग परिवार सहित इस मेले में आकर घुमते फिरते हैं और अन्द लेते हैं । और मां अंबा मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। पंचायत के सरपंच और सचिव सीईओ साहब के इस और ध्यान देना चाहिए । स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में फंड दिया जाता है।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 12 22 18 35 597 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email