संजय वर्मा 9893463143 आष्टा । विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 8 लाख 21 हजार ऐतिहासिक मतों से विजय होने एवं देश मे पुनः एनडीए की सरकार बनने पर मप्र भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना ने भोपाल पहुंच कर शिवराजसिंह चौहान को उनके निवास “मामा का घर” पहुच कर गुलदस्ता भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत पर बधाई देकर उनका स्वागत सम्मान किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शिवराज सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जितेंद्र गोयल आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 705 Post navigation कांजी हाउस को पुनः चालू करने के लिए सौपा ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार ली शपथ, नगर में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस