IMG 20240608 WA0011

संजय वर्मा 9893463143

आष्टा – आष्टा नगर में मुख्य रूप से मां पार्वती धाम गौशाला में गौ संरक्षण की दिशा में पिछले कई वर्षों से नागरिकों एवं दानदाताओं के सहयोग से गौ संरक्षण का कार्य किया जा रहा है. ग्राम हकीमाबाद में आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केंद्र के माध्यम से भी पिछले दो दशक से अधिक समय से गौ माता की सेवा की दिशा में अनूठा सेवा कार्य किया जा रहा है, परंतु नगर पालिका परिषद आष्टा में वर्षों से संचालित कांजी हाउस को बंद करके रखा है।

1000955694
1000955950 768x1024

मां पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह की अगवाई में गौ सेवको ने तहसीलदार पंकज पवैया को अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका आष्टा के कांजी हाउस को पुनः चालू करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि नगर में पालतू एवं आवारा पशु सड़कों पर विचरण करते रहते हैं ।

1000955685

जिसके कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना रहती है । मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम में भी कांजी हाउस का प्रावधान है, परंतु नगर पालिका आष्टा ने कांजी हाउस को बंद करके रखा है, जिसके कारण पालतू पशु पालक दिन में अपनी गायों को छोड़ देते हैं।

1000955682 1024x609

जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है एवं यातायात बाधित होता है, यदि कांजी हाउस में ऐसे पशुपालकों द्वारा छोड़ी गई गायों को बंद किया जाता है तो जुर्माना अधिरूपित कर पशुपालक के विरुद्ध सख्ती की जा सकती है।

1000955691 682x1024

ज्ञापन देने वालों में मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, भूपेश जामलिया एडवोकेट , लाल बहादुर मोटवानी,आदि उपस्थित थे।

1000955679 1024x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email