IMG 20240608 WA0006

संजय वर्मा 9893463143

आष्टा । 5 जून से 16 जून तक पूरे मध्य प्रदेश में नमामि गंगे अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा । जिसके तहत नगर के एवं ग्रामो के पुराने कुआ, बावड़ी, तालाब, तलाई, नदी आदि सभी जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण के साथ सभी जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा । जिसका शुभारंभ आष्टा नगर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा एवं सीएमओ राजेश सक्सेना के नेतृत्व में समस्त पार्षदों एवं सामाजिक संगठन नगर पालिका के अमले द्वारा काला एवं कमल तालाब से शुभारंभ किया गया ।

1000955974 1024x462

इसी कड़ी में आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 18 में वर्षो पुराने इस क्षेत्र के सबसे गहरे और बड़े कुए की साफ सफाई एवं उस कुएं के ऊपर लोहे का जाल बिछाकर उसका सौंदर्यीकरण कर उसे सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, वार्ड पार्षद श्रीमती लता मुकाती, पार्षद प्रतिनिधि कल्लु मुकाती, राजा पारख ने आष्टा नगर पालिका से मांग कि है की इस कुएं की भी इस अभियान के तहत विशेष रूप से सफाई, गहराई करा कर इस कुएं के ऊपर लोहे का जाल बिछाया जाये, जो लंबे समय से प्रस्तावित है। ताकि यह कुआ जल संरक्षण के रूप में सुरक्षित और संरक्षित हो सके ।

1000955682 1024x609
1000955691 682x1024

रात्रि में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश सक्सेना ने अधीनस्थों के साथ वार्ड 18 के प्राचीन कुए का निरीक्षण किया तथा नगर पालिका के स्वच्छता अमले को वार्ड में खाली पड़े प्लाटो की सफाई के भी निर्देश दिए । निर्देशों के तहत आज प्रातः नगर पालिका का अमला नपा के रमेश यादव के नेतृत्व में वार्ड 18 पहुंचा तथा खाली प्लाट की सफाई का अभियान शुरू किया । आज नगर पालिका की टीम ने उक्त पुराने कुए का भी निरीक्षण किया तथा इसकी सफाई की क्या योजना बनाई जाए क्योंकि कुआं काफी गहरा है तथा साथ में उसमें पानी भी भरा है ।

1000955694
1000955685
1000955679 1024x1024

अमले ने बताया कि कुए की सफाई के लिए जल्द ही कार्य योजना तैयार की जाएगी ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email