घोडाडोगरी युवा कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर135वी जयंती उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 घोडाडोगरी संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी और उनकी टीम के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के ऐसे महान सपूत थे जिन्होंने न केवल देश के संविधान निर्माण किया बल्कि समाज के वंचित पिछड़े और शोषित वर्गों का मुख्य धारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया उन्होंने सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों के लिए जीवन पर संघर्ष किया हमें उनके विचारों पर चलना चाहिए इस अवसर पर मांसु ओझा वार्ड क्रमांक 13 में युवा कांग्रेस द्वारा स्कूली बच्चों को कॉफी पेन एवं फल वितरण कर बाबा साहब के विचार को अपनाने का आग्रह किया ओर बाबा साहब के विचार को जनता के सामने रखा और जन्म जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक रुपेश भोरवंशी, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद योगेश कवाडे सभापति नल जल,मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव जी, राजा इमरान खान जी, मुकेश मोहबिया जी, राकेश साहू ,अविनाश पाखरे, दीपू खान ,पिंटू पाखरे, शिवा कहार, अखिलेश तुमडाम, अर्जुन उईके, समलु सरयाम, दिलीप गोहे, सहित सभी अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 91 Post navigation Amla डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली विशाल रैली, सामाजिक लोग नीले और सफेद वस्त्र में दिखे, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने भी जयंती बनाई यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।