रविवार 4 जून 2023/सीहोर ब्यूरो आष्टा जिला सीहोर MP/ देहली के साक्षी हत्याकांड के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवम महिला संगठनों ने रैली निकाली लव जिहाद के विरुद्ध एवं नारी जागरण यात्रा आज दिन रविवार को शाम 6:00 बजे सुभाष चौक आष्टा से चालू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। सभी संगठन की मातृ शक्ति,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता,भाजपा महिला मोर्चा,एवम नगर के युवा बड़े रोष के साथ नारे लगाते चल रहे थे। साक्षी हम शर्मिंदा ही तेरा कातिल जिंदा हे के नारे के साथ मशाल जुलूस जब नगर के मुख्य मार्ग से निकाला तो अनायास ही सब की आंखे नम हो गई। अब समय आ गया हे लाचार कानून व्यवस्था में परिवर्तन लाया जाए ताकि अपराधियों में डर का माहोल बने एवं इसी घटनाओं पर रोक लगे। उल्लेखनीय है कि 4 दिन पहले में दिल्ली में दिल दहला देने वाला हत्याकांड को साहिल नामक लड़के ने अंजाम दिया था जिसको लेकर देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और साक्षी के हत्यारे साहिल को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है. Please follow and like us: Post Views: 317 Post navigation आष्टा में गोवंश से भरा डाक पार्सल पकड़ा ,4 गौ तस्करों पर हुई कार्यवाही “महाभारत” के “शकुनि मामा” गूफी पेंटल का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ