IMG 20250114 082810

रिपोर्टर संजय वर्मा
सीहोर पुलिस
दिनांक 12.01.2025
राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह जनवरी 2025 जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिल पर की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग और श्रीमान अनुविभागी अधिकारी (पुलिस )श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में आज पुनः आष्टा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई |

इस कार्यवाही में मुख्यतः जिन बुलेट मोटरसाइकिलों में वाहन चालक पटाखे फोड़ने वाला मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाते पाए गए उन बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर थाने पर बदलवाकर ओरिजिनल साइलेंसर लगवाने के उपरांत विधिवत चालानी कार्रवाई करने के बाद ही छोड़ा गया |कार्यवाही के 03 बुलेट जिनके नंबर MP 37ZA4965 चालक चंद्रपाल सिंह , बुलेट क्रमांक MP09LN3544 चालक दिनेश चंद्र, बुलेट क्रमांक MP37ZD1644 चालक जितेंद्र राठौर पर चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई निरंत जारी रहेगी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email