संजय वर्मा आष्टा जिला सीहोर एमपी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन, आष्टा द्वारा आयोजित मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से गीतांजलि गार्डन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, हेमकुवर राय सिंह मेवाड़ा, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजलि विशाल चौरसिया ,वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, नरेंद्र गंगवाल, दिनेश सोनी सहित रेडीमेड कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष आलोक आर्य ने इस अवसर पर जानकारी दी कि यह संघ लगभग 28 वर्षों से सक्रिय है और इसमें नगर के लगभग 200 व्यापारी जुड़े हुए हैं। उन्होंने सभी अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम व्यापारियों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने में सहायक होते हैं। Please follow and like us: Post Views: 462 Post navigation मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में लगाये शिविरों में विधायक हुए शामिल,सरकार की योजनाओं का पात्रो को लाभ दिलाना शिविरों का प्रमुख है उद्देश्य मोडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिल पर की गई कार्यवाही