रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा आष्टा । सीहोर जिला हज कमेटी की ओर से आज आष्टा के किले पर स्तिथ जामा मस्जिद में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले सीहोर जिले के 205 हज यात्रियों का टीकाकरण एवं उनके लिये प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिला हज कमेटी के अध्यक्ष पार्षद डॉ सलीम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज सीहोर जिले से हज यात्रा पर जाने वाले 205 हज यात्रियों के टीकाकरण एवं उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए एक शिविर का आयोजन किला स्थित जामा मस्जिद में किया गया। यहां पर भोपाल संभाग के काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने उपस्तिथ हुए सभी हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया । वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर असलम के नेतृत्व में टीकाकरण कैंप लगाया गया । जिसमें हज यात्रा पर जाने वाले अधिकांश उपस्तिथ यात्रियों को लगने वाले विभिन्न टीके लगाए गए । पार्षद डॉक्टर सलीम ने बताया कि आज आयोजित उक्त शिविर में हज यात्रा पर जाने वाले अधिकांश यात्री इस टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए तथा इनके लिए भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी जिला हज कमेटी की ओर से की गई । उक्त शिविर में समाज की ओर से जिन बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया उनका जिला हज कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया गया। चित्र टीकाकरण कैम्प Please follow and like us: Post Views: 309 Post navigation बजरंग सेवादल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता के द्वारा मनाया गया महाराणा प्रताप जी की जयंती आष्टा/नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्णाहुति के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ