WhatsApp Image 2023 05 11 At 10.02.04 AM

सीहोर/ हमारे मध्य प्रदेश रिपोर्टर राजा दुबे ने बताया
बजरंग सेवादल संगठन इकाई के तत्वावधान में हुए जयंती समारोह का शुभारंभ राजेश सिसोदिया जी कानपुर मंडल प्रभारी बजरंग के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित करके किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग सेवादल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कानपुर मंडल प्रभारी राजेश सिसोदिया जी ने कहा कि हम सभी सनातनीय भाइयों को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य के साथ अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। राजेश सिसोदिया ने कहा कि की बजरंग सेवादल संगठन रचनात्मक कार्य के रूप में तथा भावात्मक कार्य के रूप में कार्यक्रम करने के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में भी रुचि रखती है। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ होकर सनतनीय भाइयों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रताप का जीवन परिचय देते हुए बताया कि किस प्रकार से महाराणा प्रताप का जीवन कठिन परिस्थितियों से गुजरा लेकिन उन्होंने साहस नहीं छोड़ा। महाराणा प्रताप जयंती को लेकर कार्यक्रम में काफी उत्साह हुआ। यहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। राजेश सिसोदिया जी कहा कि महाराणा प्रताप भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने जिस वीरता और साहस से जंगल में रहकर मुगल शासक अकबर का मुकाबला कर उससे लोहा लिया था। हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्र नायक थे। देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपने प्राण का बली देते हुए भारत माता के आंचल में दाग नहीं लगने दिया जी। इस मौके पर गोविन्द सिंह, शिव नारायण सिंह, उत्तम सिंह, विपिन सिंह, समीर सिंह, गजेंद्र सिंह, सीहोर जिला से मीडिया प्रभारी राजा दुबे एवं बजरंग सेवा संगठन उपाध्यक्ष राधा देवी दुबे एवं पंकज सिंह, विनय प्रताप सिंह, अनुज सिंह, प्रमोद सिंह,अजय सिंह आदि तमाम भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में जय श्री राम का उद्घघोष करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email