आष्टा के वरिष्ठ समाजसेवी लखन विश्वकर्मा को श्री विश्वकर्मा महापंचायत मध्यप्रदेश युवा मोर्चा का सीहोर जिले के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर एवं वरिष्ठ समाजसेवी राकेश विश्वकर्मा को श्री विश्वकर्मा महापंचायत मध्य प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर समाजजन एवं आष्टा के वरिष्ठ जनों द्वारा जिला अध्यक्ष लखन विश्वकर्मा के निवास पर साफा बांधकर, फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत कर बधाई, शुभकामनाएं दी, एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की! इस अवसर पर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रुपेश राठौर, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद रवि शर्मा, वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद विशाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, विश्वकर्मा लौहार समाज/सेवा समिति के अध्यक्ष राजबहादुर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल विश्वकर्मा, संगठन मंत्री महेश विश्वकर्मा, सह सचिव मुकेश विश्वकर्मा, व्यवस्था प्रभारी दिनेश पांचाल, सह व्यवस्था प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी महेश मेवाड़ा, राकेश सांवरिया, सुनील परमार, दीपक तुतलानी, जगदीश यादव, लखन विश्वकर्मा उपस्थित रहे! नवनियुक्त पदाधिकारी लखन विश्वकर्मा एवँ राकेश विश्वकर्मा ने श्री विश्वकर्मा महापंचायत के सूत्रधार प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा एवं प्रदेश महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा जी को धन्यवाद प्रेषित कर आभार माना! Please follow and like us: Post Views: 409 Post navigation मुख्यमंत्री निवास पर हुआ समरस पंचायत सम्मेलनसीहोर,09 मई, 2023 बजरंग सेवादल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता के द्वारा मनाया गया महाराणा प्रताप जी की जयंती