IMG 20240727 WA0000

संजय वर्मा

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा जिले में चोरी को रोकने एवं चोरो को पकडने हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी श्री शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये चोरी का माल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी मोहन पिता सुगनलाल केवट उम्र 45 साल नि. भिलाडिया थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि मेरी किस्ती ग्राम आम्बाजदीद घाट पर बनवाई थी जिसमे 270 होण्डा कम्पनी का इंजन लगा था कि दिनांक 09/07/24 को रात्री करीब 12 बजे मैने अपनी किस्ती (नाव) जिसमे इंजन लगा है जिसको नर्मदा नदी मे आम्बाजदीद घाट पर गढे हुए लकडी का घुटे मे बांध कर किनारे पर लगा कर घर भिलाडिया आ गया था दुसरे दिन सूबह 10 बजे अपनी नाव (किस्ती) पर गया तो मेरी नाव (किस्ती) मे लगा इंजन होण्डा कम्पनी का 270 नम्बर का इंजन नही मिला उसको रात्री मे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 385/24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा कार्यवाही थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई । प्रकरण में मुखबिर सूचना के द्वारा संदेही आनंद मालवीय से बारिकी से पूछताछ करने पर अपने साथ राजकुमार एवं लक्ष्मण कीर के साथ मिलकर चोरी करना बताया टीम के द्वारा चोरी गया इंजन होण्डा कम्पनी का 270 नम्बर का कीमती 65000 रुपये है जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शेष 02 आरोपियो की तलाश जारी है ।

आरोपी के नाम व पता
आनंद पिता परसराम जाति मालवीय उम्र 26 साल निवासी छिंदगांव काछी थाना भैरुंदा जिला सीहोर

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि राजेश यादव, प्रआर. फूलसिंह, प्रआर जयनारायण, आर विकास नागर, आर प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email