IMG 20240729 WA0008

संजय वर्मा

आष्टा।शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय के विज्ञान भवन में स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूजा एस देवांगन प्रबंधक आरबीआई लोकपाल कार्यालय भोपाल, अरुण कुमार शर्मा अग्रणीय जिला प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया, अनुजा पगरूत सहायक प्रबंधक आरबीआई, रितु कुर्रे सहायक प्रबंधक आरबीआई भोपाल अतिथि के रूप में उपस्थित थी, अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डा पुष्पलता मिश्रा ने की. मुख्य वक्ता पूजा देवांगन लोकपाल ने कहा कि अगर बैंकों में वित्तीय लेन-देन में किसी भी प्रकार की शिकायत है तो पहले संबंधित बैंक के अधिकारियों को शिकायत करें. बैंक यदि आपकी नहीं सुन रहा है.

1000965602 1024x768

शिकायत का 30 दिनों के अंदर समाधान नहीं हो रहा हो या बैंकों द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी से आप असंतुष्ट हैं, तब ग्राहक आरबीआई लोकपाल से शिकायत करें. निश्चित आपकी समस्या का समाधान होगा. उन्होंने जानकारी दी कि   आम ग्राहकों के वित्त संबंधी समस्याओं के लिए निबटारे के लिए यह फोरम है. जिन्हें उनके बैंक में नहीं सुना जा रहा है, वैसे ग्राहक लोकपाल में शिकायत करें, यह सेवा बिल्कुल नि:शुल्क है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि रितु कुर्रे ने बताया कि लालच में आकर भोले-भाले लोगों से साइबर फ्रॉड हो रहा है.

1000960425 29 1024x795
1000959748 33 682x1024

ऐसे में जागरूकता बहुत जरूरी है. बैंकों द्वारा भी इस समस्या से निदान के लिए पहल शुरू की गयी है. कई बैंकों द्वारा वित्तीय लेनदेन के तुरंत बाद बैंक द्वारा फोन कर सूचित किया जा रहा है. अगर खाताधारकों से अवैध लेनदेन हुआ है तो वो इसकी शिकायत उचित प्लेटफार्म पर तुरंत करें, जल्द ही बैंकों द्वारा अत्याधुनिक तकनीक अपना कर साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाया जा सकता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पलता मिश्रा ने इस आयोजन की वर्तमान में आवश्यकता पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया।महाविद्यालय की तरफ से आभार स्वामी विवेकानंद रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर दीपेश पाठक ने व्यक्त किया बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से आभार अरुण शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

1000959747 31 1024x609

कैसे करें शिकायत* आरबीआई एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं के उपयोग करने वाले ग्राहकों को उनके विभिन्न अधिकारों के बारे में उनके बीच जागरुकता पैदा करना है. ग्राहकों के लिए उपलब्ध बैंकों के आंतरिक शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी देना. स्थानीय स्तर से असंतुष्ट लोगों के लिए लोकपाल के कार्यालय में बड़ी आसानी से शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. इसके लिए पोटर्ल https://cms.rbi.org.in या टोल फ्री नंबर-14448 के द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। *विद्यार्थियों से पूछे प्रश्न* कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक लोकपाल कार्यालय भोपाल की सहायक प्रबंधक अनुजा पगरूत व अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों से लोकपाल योजना से संबंधित प्रश्न पूछे विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से प्रश्नों के उत्तर दिए सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को लोकपाल कार्यालय द्वारा बैग देकर पुरुस्कृत किया गया

1000959745 29
1000959734 31

अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वल्पहार कराया गया।

ये सभी थे उपस्थित

इस कार्यक्रम में पूजा देवांगन प्रबंधक आरबीआई लोकपाल भोपाल, अनुज पगरूत सहायक प्रबंधक आरबीआई भोपाल, रितु कुर्रे सहायक प्रबंधक लोकपाल कार्यालय आरबीआई भोपाल, अरुण कुमार शर्मा जिला अग्रणीय प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, महाविद्यालय प्राचार्य डा पुष्पलता मिश्रा, स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डा दीपेश पाठक, डा. रचना श्रीवास्तव,डा.कृपाल विश्वकर्मा, डा.डॉ ललित राय श्रीवास्तव, डा बेला सुराणा, डॉ मेघा जैन, वैभव सुराणा, जगदीश नागले, जयपाल विश्वकर्मा, जितेन विश्वकर्मा व महाविद्यालय विधार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन पूजा देवांगन लोकपाल भोपाल ने किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email