IMG 20240730 WA0000

संजय वर्मा
आष्टा। नगर के किले स्थित नगरपालिका द्वारा वर्षो पूर्व बनाया गया कांजी हाउस जो काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। इसकी सूचना नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को मिली जिस पर श्री मेवाड़ा द्वारा अपने साथियों के साथ पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

1000960425 30 1024x795
1000965663 1024x576

निरीक्षण के दौरान श्री मेवाड़ा ने नपा के संबंधित तकनीकी अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर कांजी हाउस को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि उक्त कांजी हाउस में पहले आवारा मवेशियों को रोकने का कार्य किया जाता था, किंतु कांजीहाउस के जीर्ण-शीर्ण होने से उक्त कार्य बंद हो चुका है।

1000959748 34 682x1024

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने जीर्ण-शीर्ण कांजी हाउस को दुरूस्त करने के निर्देश दिए, वहीं श्री मेवाड़ा ने कहा कि बंद पड़े कांजी हाउस को पुनः चालू किया जाए। भविष्य में व्यवस्थित कांजीहाउस बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, सुशील पांचाल, कमलेश विश्वकर्मा, श्याम यादव, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।

1000959747 32 1024x609

भगवान भोलेबाबा के दर्शन नगर की सुख-समृद्धि की कामना की
आष्टा। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का अल सुबह से ही तांता लगा रहा।

1000959745 30

रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे। अपने नगर के नागरिकों की सुख-सृद्धि की कामना करने नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथियों के साथ नगर के प्राचीन शंकर मंदिर पहुंचे, जहां श्री मेवाड़ा ने भक्तिभाव से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

1000959734 32

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, सुशील पांचाल, कमलेश विश्वकर्मा, श्याम यादव, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email