संजय वर्मा आष्टा। नगरपालिका कार्यालय में आने वाले नागरिकों एवं नगरपालिका कर्मचारियों को आसानी से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकें, इसके लिए वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई है। ग्रीष्म ऋतु में देखने में आता था कि निजी व्यवस्था के माध्यम से पेयजल की जार बुलवाना पड़ती थी जो पर्याप्त मात्रा में बुलवाने के बाद भी शाम तक पानी समाप्त हो जाता था। ऐसी स्थिति में नागरिकों सहित नपा कर्मचारियों को अन्यत्र परेशान होना पड़ता था। इन सभी को दृष्टिगत रखते हुए बैंक के माध्यम से वॉटर कूलर की स्थापना की गई है, अब पेयजल के लिए नागरिकों एवं नपा कर्मचारियों को अन्यत्र नही जाना पड़ेगा। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने एयू स्माल फाइनेंस के सहयोग से नपा कार्यालय में स्थापित किए गए वॉटर कूलर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, शाखा प्रबंधक संतोष साहू द्वारा फीता काटकर वॉटर कूलर का शुभारंभ किया गया। श्री मेवाड़ा ने बैंक प्रबंधक की पहल का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, मनीष श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, संजय शर्मा, आशीष बैरागी, मैनेजर सचिन भाटी, नितेश मेवाडा आदि मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 518 Post navigation महाविद्यालय में द्वितीय दिवस गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया रेहटी पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार