संजय वर्मा आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में आज दिनांक 22/07/2024 को मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार द्वितीय दिवस गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलेते हुए डाॅ. दीपेश पाठक वाणिज्य विभाग ने जीवन में गुरू तत्व का महत्व बताते हुए कहा कि गुरू एक व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व है। भारतीय संस्कृति में गुरू का महत्व हर धर्म में है चाहे वह हिन्दु धर्म हो या इसाई अथवा मुस्लिम धर्म। जीवन में व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने वाले भी हमारे गुरू है अतः गुरू का सम्मान करें उनका विस्वास पात्र बने तब हम जीवन में कुछ सीख पायेंगे। हमारे जीवन में प्रज्ञा एवं श्रद्धा की दो धाराएं अनवरत एक साथ चलती है इसलिये जो प्रज्ञावान है हम उनका भी सम्मान करें और जो श्रद्धावान है वह भी हमारी धरोहर है, गुरू पूर्णिमा प्रज्ञावान एवं श्रद्धावान दोनों के पुनर्जागरण का दिवस है। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. पुष्पलता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम महाविद्यालय की दैनिक गतिविधियों जिनमें प्रार्थना, मध्यप्रदेश गान के पश्चात नवाचार में सुविचार एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में सर्वप्रथम गुरू ’’मां’’ को बताया जो प्रारंभ से बच्चों को अच्छे संस्कारों से सिंचित करती है। यदि बच्चे कुछ गलत करतें है तो वह उसे रोकती भी है। जीवन के हर क्षेत्र में गुरू का महत्व है। शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक भी हमारे गुरू हैं जो जीवन में व्यवहारिक शिक्षण के साथ ही नैतिक मुल्य एवं सदाचारों का बीजारोपण करतें है। हम गुरू के चरणों को छू कर आशिर्वाद लेते है इसके आध्यात्मिक एवं चिकित्सिय प्रभाव भी है। यदि हम गुरू के चरणों में झुकतें है तो सदा हमें आशिर्वाद मिलता है एवं हमारा ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। विद्यार्थी शिक्षकों से हमेशा नमर्ता से पेश आएं एवं गुरूजनों का सम्मान करें। आज के इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पूर्व मंे सम्पन्न एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार ’’शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन पद्धति में सुधार’’ पर संपादित स्मारिका का विमोचन महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. पुष्पलता मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. बेला सुराणा राजनीति विज्ञान विभाग ने किया। आज के इस कार्यक्रम में डाॅ. अबेका खरे, डाॅ. रचना श्रीवास्तव, डाॅ. कृपाल विश्वकर्मा, डाॅ. ललिता राय, श्री जगदीश नागले, श्री वैभव सुराणा, श्री विनोद पुष्प सहित विद्यार्थी उपस्थित रहंे। कार्यक्रम के अंत में आभार श्री जगदीश नागले द्वारा किया गया। Please follow and like us: Post Views: 628 Post navigation नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने किया जलभराव स्थिति का निरीक्षण नपा कार्यालय में एयू बैंक ने लगाया वॉटर कूलर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व पार्षदों ने किया शुभारंभ