IMG 20230520 WA0001

शुक्रवार 19 मई 2023/रिपोर्टर राकेश डब्बू तायबाड़े बेतूल।

बैतूल – आज आदिवासी कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस डॉ रमेश काकोडिया, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र कवडे, श्यामू परते, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती काकोडिया की उपस्थिति में आदिवासी कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

IMG 20230520 WA0003 1 1024x498

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि हमारे आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिए आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने जन कल्याणकारी नीतियां बनाकर आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया उसी का परिणाम है कि आज आदिवासी वर्ग शिक्षित होकर हर जगह अपनी पहचान स्थापित कर पा रहा है।पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी के बनाए कानून के कारण ही आज आदिवासी वर्ग के पास अपनी पुशतैनी भूमि सुरक्षित है।कांग्रेस ने ही हमेशा आदिवासी वर्ग का ध्यान रखा है इस चुनाव के समय मे कई अन्य पार्टियों के लोग हमें बहकाने के लिए आएंगे परन्तु हमें मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़े रहना है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने कहा कि मुझे हमेशा आदिवासी वर्ग का सहयोग मिलता रहा है कांग्रेस ने ही आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित कर आदिवासी वर्ग के प्रति सम्मान व्यक्त किया इस देश को आजाद कराने में बैतूल जिले के आदिवासी वर्ग का विशेष योगदान रहा है जिसे नकारा नही जा सकता में आप लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूँगा। और आप लोगों के कार्य करने के लिए तत्पर रहूँगा।

IMG 20230520 WA0000 1 1024x768

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आदिवासी वर्ग ने जंगल सत्याग्रह के माध्यम से अंग्रेजो के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नही छोड़ी। अंग्रेजो से हमेशा लोहा लेते हुए देश को आजाद कराया।इसमें कई वीर आदिवासी शाहिद भी हुए जिन्हें में नमन करता हूँ। कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग को आरक्षण देकर पंचायत से लेकर लोकसभा तक प्रतिनिधित्व दिया।जिससे उनकी आवाज हर मंच पर उठती रहती है जिससे वह अपने हक एवं अधिकार की बात सीधे शासन प्रशासन तक पहुचा पा रहे है।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रमेश काकोडिया ने कहा कि पूरे जिले में ब्लाक स्तर तक हमारा संघठन मजबूत हो चुका है अब हमें पंचायत स्तर तक इस संघठन को ले जाकर विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी दिलाने का संकल्प पूरा करना है।

IMG 20230520 WA0002 1 1024x576

कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग के छात्र- छात्राओं के लिए जो योजनाए चलाई जिससे छात्रवृत्ति, होस्टल सुविधा, उच्च शिक्षा में आरक्षण मिल रहा है जिससे हर वर्ग तक आदिवासी समुदाय की उपस्थिति हो चुकी है और वह सेवा कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम हो रहे है। शिक्षा के कारण ही समाज मे जागृति आ रही है। अब हमे आगामी चुनाव की तैयारी के लिए सक्रिय होकर अपने अपने क्षेत्र से कांग्रेस की जिताने के लिए जुट जाना है।सम्मेलन में पूरे जिले के कोने कोने से ग्रामीण जन उपस्थित थे।जिसमे प्रमुख रूप से कमलेश काकोडिया, संजू वट्टी, कमलेश मर्सकोले, दलपत इवने, आजाद इरपाचे, लाल बहाददूर उइके, ऋषिकेश इवने, धनराज इवने, पिंटू वरकड़े, सुभाष उइके, पप्पू उइके, प्रह्लाद धुर्वे, रोहित इवने, विश्राम उइके, बुद्धराम काजले, गजानन आठवेकर, धन्नू उइके, गोलू भूमरकर, गोटूराम मर्सकोले, राजकुमार मर्सकोले, पुष्पा मर्सकोले, सुशीला धुर्वे, मदन चौहान सहित सेकड़ो आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत मे सभी ने कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लेकर सम्मेलन का समापन किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email