IMG 20241217 WA0000

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

आष्टा। मध्य प्रदेश भाजपा के द्वारा तय किए हुए मापदंड के आधार पर प्रदेश भर में मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हो रहा है रविवार 15 दिसंबर शाम को भाजपा ने आष्टा क्षेत्र के सभी आठ भाजपा मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन कर घोषणा कर दी।

1000978369 924x1024
1000978360 853x1024

कई दिनों से भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति अटकी हुई थी। सभी लोग सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई दी। आष्टा शहर अंजनी चौरसिया, जावर विजेंद्र सिंह ठाकुर, सिद्दीकगंज राकेश सिसोदिया, मैना मंडल सुनील आर्य, खाचरोद मंडल शिव पाटीदार, डोडी मंडल नरेंद्र सिंह ठाकुर ,कोठरी मंडल देव जी पटेल, आष्टा ग्रामीण मंडल ग्राम पंचायत भंवरा के सरपंच पिंटू परमार के रूप में नियुक्त किए गए। इसी उपरांत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर्यवेक्षक श्रीमती लता वानखेड़े की सहमति से हुई

1000978366 683x1024

आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर राय सिंह मेवाडा ने निज कार्यालय पर नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजनी चौरसिया का पुष्प कुछ भेंट कर एवं साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया।

1000978357 802x1024

साथ ही उन्हें संपूर्ण आष्टा नगर पालिका की तरफ से शुभकामना प्रेषित की।

1000978363 1024x645

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने भी स्वागत किया।समाजसेवी व भाजपा नेता दीपक मारुति व शुभम सोनी द्वारा भी कोटरी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष देव जी पटेल का स्वागत व सम्मान उनके निज निवास पर किया गया। नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्षों का प्रतिदिन स्वागत सम्मान विभिन्न संस्थाएं एवं राजनीतिक दलों द्वारा किया जा रहा है।

1000977462 1024x644

पत्रकार केवल राम मालवीय व पत्रकार संजय वर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

1000976061 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email