IMG 20241220 WA0003

राजश्री कॉलेज में औद्योगिक भ्रमण छात्रों ने सीखे नए आयाम पी एम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय खामखेड़ा जत्रा के विद्यार्थियों ने राजश्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज आष्टा का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई लैब व कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और उनके कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए एक सीखने का अनूठा अवसर था।

1000978491 1024x773

उन्होंने देखा कि कैसे थ्योरी को प्रैक्टिकल रूप में लागू किया जाता है। इस भ्रमण से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि हुई है और उनके करियर के विकल्पों के बारे में भी उन्हें जानकारी मिली है।विद्यार्थियों के अनुभव यह भ्रमण उनके लिए बहुत उपयोगी रहा, बहुत कुछ नया सीखा है। महाविद्यालय संचालक ने कहा कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

1000978494 1024x783

पीएम श्री विद्यालय खामखेड़ा जत्रा से प्राचार्य शिव शंकर तिवारी, राजेश शर्मा, अन्नपूर्णा मालवीय और अनमोल परमार द्वारा विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण राजश्री कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज व राजश्री प्राइवेट आईटीआई आष्टा में करवाया।

1000976061 1
1000977462 1024x644

इस अवसर पर महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार, मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, रामवती मेवाड़ा, राहुल सेन, प्रहलाद मेवाड़ा, पुष्प मेवाड़ा, द्वारकाप्रसाद करमोदिया, पूजा परमार, अखिलेश सक्सेना, पूजा मेवाड़ा, माया मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, रंजना परमार, हिमांशी झवर, मनोहरलाल, विनोद मीणा, रवि मेवाड़ा, अरविंद यादव, रीना यादव व शिवराम परमार उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email