रिपोरृटर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा।बूथ क्र 194 पर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष पार्षद अंजली चौरसिया का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत-सम्मान आष्टा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो के अध्यक्षो के नामों की घोषणा के बाद स्वागत सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ है। आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष पद इस बार भाजपा का महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा। आष्टा नगर अध्यक्ष पद पर नगर की जागरूक पार्षद श्रीमति अंजली विशाल चौरसिया की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अंजनी विशाल चौरसिया की नियुक्ति पर वार्ड नंबर 18 के बुथ क्र 194 पर बूथ अध्यक्ष सुरेश परमार के निवास पर जिला मिडीया प्रभारी सुशील संचेती के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर बूथ समिति के जुगल किशोर मालवीय, राधेश्याम अलेरिया, नीलीमा बैरागी, मनोहर बैरागी, प्रतिभा नागर, निर्मला कुशवाहा, संतोष विश्वकर्मा, अनिल धनगर, संध्या बजाज, प्रेमलता राठौर,ज्योति मालवीय,निखिल गोस्वामी आदि कार्यकर्ताओं ने फूलमाला साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दे कर सम्मान किया गया। Please follow and like us: Post Views: 450 Post navigation संशोधन नियुक्ति निरस्त की जाती है नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का जगह-जगह हो रहा है स्वागत सम्मान