मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सभी नेताओं ने 2023 के लिए बनाई रणनीति फर्स्ट खबर भारत-भोपाल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा संगठन के नेताओं ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि गिले-शिकवे भुलाकर सभी 2023 के मिशन में जुट जाएं. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब समय आ गया है कि गिले-शिकवे भूलकर पूरी ताकत से सिर्फ पार्टी की जीत के लिए जुट जाएं। 2023 में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल से ही संभव है। बीजेपी का कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है और कभी भी संगठन के फैसलों के विरुद्ध काम नहीं करता, इसलिए अब सबको सिर्फ पार्टी की जीत के लिए काम करना है और कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना है। नव युवकों को यह बताना होगा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश कैसा था और इसके बाद बीजेपी शासन में किस तरह से मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदली है।युवाओं को यह बताना इसलिए जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस के लोग युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने लहजे में सभी जिलों के अध्यक्षों प्रभारियों को नसीहत देते हुए सामान्य कार्यकर्ता से मिलने और उनकी नाराजगी दूर करने की बात भी कही है प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को बीजेपी की कार्यसमिति की वृहद बैठक में यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य नेताओं ने कही। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, बूथ विजय संकल्प अभियान, आजीवन सहयोग निधि के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई साथ ही सभी जिलों के फीडबैक भी बताए गए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली रैलियों, सभाओं,प्रबुद्ध सम्मेलनों और विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात संबंधी कार्यक्रमों में सभी की भागीदारी बनाए रखने के लिए कहा गया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कुल 1168 सदस्यों को बुलाया गया था। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा विस्तारक, विशेष आमंत्रित और स्थाई सदस्यों के साथ केंद्रीय मंत्रियों,राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सह संयोजक , विधानसभा प्रभारी शहीद सभी निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सभी जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और सभी नगर निगमों के महापौर शामिल थे।इसके अलावा पार्टी जे सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक विभागों के प्रदेश संयोजक भी पहुंचे हैं। Please follow and like us: Post Views: 306 Post navigation मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल,अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री बेतूल में आदिवासी कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई