रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250207 WA0277 1024x1024

साइबर अपराधों से जागरूक रहने आम जनता से की अपील

बैतूल पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे Safe-Click अभियान के अंतर्गत दिनांक 6 फरवरी 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड, बैतूल में आयोजित स्वदेशी मेले में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर बैतूल पुलिस के अधिकारीगण एवं साइबर सेल टीम के साथ मिलकर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

साइबर सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं पंपलेट वितरण

शिवानी दीदी ने वर्तमान समय में बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और Safe-Click अभियान की सराहना की। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश दिए गए और पंपलेट वितरित किए गए।

Screenshot 2025 02 08 09 55 32 908 Com.whatsapp 574x1024

इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मयंक तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी श्री रोशन जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली श्री रविकांत डेहरिया, थाना प्रभारी मुलताई श्री देवकरण डेहरिया, थाना प्रभारी गंज श्री अरविंद कुमरे, थाना प्रभारी चिचोली श्री हरिओम पटेल, यातायात प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी उपस्थित रहे।

नागरिकों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में Safe-Click अभियान के तहत नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर गंज थाना प्रभारी श्री अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक नवीन सोनकर एवं दीपेंद्र सिंह द्वारा भी उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Screenshot 2025 01 11 19 22 35 852 Com.whatsapp 5

साइबर सुरक्षा के लिए नागरिकों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:

✔ अज्ञात नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें।
✔ ओटीपी, बैंक डिटेल्स, एटीएम पिन किसी से साझा न करें।
✔ साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
✔ सोशल मीडिया अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें एवं 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें।
✔ फर्जी जॉब ऑफर, लॉटरी, लोन, गिफ्ट स्कैम से बचें।
✔ फर्जी कस्टमर केयर नंबर गूगल से न खोजें, हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।

IMG 20241227 151229 5
IMG 20250105 185054 5

इस अभियान के अंतर्गत आगे भी सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों एवं पंचायत स्तर तक व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा उपायों को अपनाकर सुरक्षित रह सकें।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20220830 133641
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email