रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 02 05 20 13 54 089 Com.whatsapp 574x1024

बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के मार्गदर्शन में Safe-Click साइबर जागरूकता अभियान के तहत आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक नवीन सोनकर एवं दीपेंद्र सिंह द्वारा स्वदेशी मेले में दुकानदारों व नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

मेले में उपस्थित दुकानदारों एवं नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और साइबर सुरक्षा पंपलेटों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कस्टमर केयर कॉल, यूपीआई धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतना आवश्यक है।

Screenshot 2025 02 05 20 14 00 787 Com.whatsapp 579x1024

साइबर सुरक्षा के लिए नागरिकों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:

✔ अज्ञात नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें।
✔ ओटीपी, बैंक डिटेल्स, एटीएम पिन किसी से साझा न करें।
✔ साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
✔ सोशल मीडिया अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें एवं 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें।
✔ फर्जी जॉब ऑफर, लॉटरी, लोन, गिफ्ट स्कैम से बचें।
✔ फर्जी कस्टमर केयर नंबर गूगल से न खोजें, हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।

Screenshot 2025 02 05 20 14 03 331 Com.whatsapp 608x1024

इस अभियान के माध्यम से बैतूल पुलिस ने नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। Safe-Click अभियान के अंतर्गत आगे भी विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों और पंचायत स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा,

IMG 20241227 151229 4
Screenshot 2025 01 11 19 22 35 852 Com.whatsapp 4
IMG 20250105 185054 4

जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा उपायों को अपनाकर सुरक्षित रह सकें।( 4 जनवरी को कैंसर दिवस पर जागरूकता अभियान चलने वाली योद्धा की फोटो)

IMG 20250204 WA0098 1024x580
IMG 20250204 WA0333 1024x768
IMG 20250204 WA0388 1024x748

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email