रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 RPF आमला द्वारा लगातार ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक महीने में 04 व्यक्तियों की जान बचाईआजदिनांक-04.02.2025 को सुबह आमला-जौलखेडा के मध्य चलती ट्रेन से एक व्यक्ति गिर गया,की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिवराम सिंह घटना स्थल पर पहुचे जहां घायल के बांये पैर में गंभीर चोटें और पैर से खून ज्यादा निकलने के कारण 100 नंबर की गाडी से लाकर सिविल अस्पताल आमला में भर्ती कराया ,जहां डॉक्टर राकेश बछ्ले द्वारा प्राथमिक उपचार किया,डॉक्टर की उपस्थति में उससे पूछने पर उसने अपना नाम-सिद्दप्पा S/O बसप्पा खोट उम्र-32 वर्ष पता- गाँव-मकान न.-100 गोकक फाल्स तालुका-गोकक पुलिस स्टेशन-गोकक शहर जिला- बेलगाँव कर्नाटक बताया और बताया कि वह 557 ASC/BN पठानकोट में सिपाही/ड्राइवर के पद पर तैनात है .वह वापस अपने गाँव जाने के लिए दिल्ली से निकला था और जनरल कोच में ज्यादा भीड़ होने के कारण वह जनरल कोच के दरवाजे पर बैठ कर यात्रा कर रहा था सुबह के समय नींद का झटका लगा और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया.किस ट्रेन से गिरा बाबत पूछने पर वह स्पष्ट नहीं बता पा रहा है | और उसके बांये पैर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने कहा कि बड़े हॉस्पिटल में रैफर करना है तो उपनिरीक्षक शिवराम सिंह ने एयरफोर्स आमला से समन्वय कर उसे आमला एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और उक्त घायल की सूचना उसके बटालियन में और उसके परिजनों को दी गई है | घायल का उपचार एयरफोर्स हॉस्पिटल आमला में जारी है | इसके पहले भी उपनिरीक्षक शिवराम सिंह ने दिनांक-05.12.2024 को दो व्यक्तियों और दिनांक-17.12.2024 को एक व्यक्ति की जान बचाने का सराहनी काम किया है रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 183 Post navigation मेहरा समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न विवाह योग्य 71 युवक यूवतियों ने दिया मंच से अपना परिचय 5/2/25 Betul स्वदेशी मेले में बैतूल पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, दुकानदारों को वितरित किए गए पंपलेट