रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदा पुरम, पुलिस अधीक्षक बैतूल एवं अन्य अधिकारियों ने की सहभागिता बैतूल: साइबर अपराधों से सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सेफ क्लिक’ अभियान के अंतर्गत PLS स्कूल, सुखाढ़ाना में एक भव्य साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला , डीआईजी श्री प्रशांत खरे एवं एसपी बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के प्रति नागरिकों, विशेषकर छात्रों को जागरूक करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना था। मुख्य अतिथियों द्वारा साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान आईजी श्रीमान मिथिलेश शुक्ला जी एवं डीआईजी श्रीमान प्रशांत खरे जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा उपायों, सोशल मीडिया पर सतर्कता एवं साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाए। एसपी बैतूल श्री निश्चल झारिया ने ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और साइबर बुलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी और साइबर सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। SDOP एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं एसडीओपी सारणी श्री रोशन जैन एवं एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी ने अपने संबोधन में ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग की प्रक्रिया एवं डिजिटल साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) का उपयोग करने की सलाह दी। थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा भी साइबर अपराधों से बचाव पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं और स्थानीय स्तर पर साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं प्रश्नोत्तर सत्र कार्यक्रम के दौरान PLS स्कूल के छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया स्कैम एवं डिजिटल ट्रैपिंग जैसे गंभीर मुद्दों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। इसके पश्चात, छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से साइबर क्राइम से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की व्यवहारिक समझ विकसित करने में सहायता मिली। विशेष अतिथियों एवं सहभागी संस्थानों की भागीदारी इस कार्यक्रम में बगडोना शासकीय कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि रजक जी, घोड़ाडोंगरी कॉलेज के प्रिंसिपल, जन साहस बैतूल की टीम, एनआरएलएम की पुष्पा मिश्रा जी की टीम, ग्राम भारती महिला मंडल, आश्रय गृह की बालिकाएँ एवं महिलाएँ, सतपुड़ा महिला मंडल की अर्चना मोहंती जी, उज्ज्वला मैडम, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश सर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज कराई। इसके अलावा PLS स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर, बालाजी इंटरनेशनल स्कूल, घोड़ाडोंगरी कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के अंत में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम साइबर अपराधों के प्रति छात्रों को सतर्क करने और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस आयोजन के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करने में सफलता प्राप्त हुई। इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 153 Post navigation 7/2/25 साइबर सेल बी.के. (ब्रह्माकुमारी) शिवानी दीदी द्वारा साइबर जागरूकता अभियान में की गई सहभागिता कुमारी नन्ही सी प्यारी सी गायु परमार के 4 वा जन्मदिन की शुभकामनाएं