IMG 20241223 WA0001

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । संपन्न हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलों के अंतर्गत आने वाले बूथ समितियां का गठन होने के पश्चात आज आपका विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचलों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने डोडी मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में डोडी मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्निया गांव, कुरावर, मुरावर, करमनखेड़ी, मुडला मोहब्बा की बूथ समितियां के अध्यक्षों का एवं बूथ पर बनाई गई 12-12 सदस्यों की समिति के सभी सदस्यों का भाजपा का दुपट्टा डालकर एवं पुष्पमाला पहनकर उनको मिले नए दायित्व के लिए स्वागत और सम्मान किया ।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के सभी सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो केंद्र और राज्य में जनहित के कार्यों में जुटी हुई है।

1000978753

सरकार के सभी कार्यों को एवं संगठन के सभी कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से करके भारतीय जनता पार्टी को घर-घर तक पहुंचना है । आपका विधायक और आपका मंडल अध्यक्ष पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है ।

1000977462 1024x644

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त किया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि बूथ समिति के अध्यक्षों एवं समिति के सदस्यों का विधायक ने उनके बूथ पर पहुंचकर इस तरह स्वागत और सम्मान किया । निश्चित यह संगठन के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की ओर एक अच्छा कार्य संगठन की दृष्टि से है ।

1000976061 2
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email