IMG 20241222 WA0010 Scaled

आष्टा। परहित सरिस धर्म नहीं भाई। पर पीड़ा सम नहीं अधमाई। परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है। और दूसरे को दुख पहुंचाने के समान कोई पाप नहीं है। भगवान की कृपा से 84 लाख विभिन्न योनियों के पश्चात यह मनुष्य शरीर मिला, तो इसे परमार्थ में लगाइए।

परमार्थ के कारण मांसाहारी पक्षी गिद्धराज जटायू को भगवान की गोदी प्राप्त हुई। क्योंकि सीता जी को छुड़ाने के लिए जटायु रावण से भी लड़ गए। प्राण चले गए पर अपना धर्म नहीं छोड़ा। और निर्दोषों को सताने को रामायण में सबसे बड़ा पाप माना गया है।

1000978679 1024x868

दूसरों की पीड़ा को समझो। संत कहते हैं।वैष्णव जन तो उनको कहिए, जो पीर पराई जाने रे। किसी की मजबूरी का फायदा ना उठाओ। क्योंकि गरीब की हाय लग गई तो आपका सर्वस्व नष्ट हो जाएगा। रहीम जी लिखते हैं। गरीब को मत सताइए, वाह की मोटी हाय। मरे पशु के चृम से, लोह भस्म हो जाय।

1000978697 1024x458

उपरोक्त बहुत ही अनुकरणीय प्रवचन बजरंग सेना द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ, के अंतिम और सातवें दिन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत श्री मिट्ठू पुरा सरकार ने अपनी मधुर वाणी से श्रवण कराये। आगे पूज्य महाराज श्री द्वारा भगवान के परम भक्त सुदामा जी के चरित्र का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर सारे श्रोताओं के आंखों से आंसू झरने लगे।

1000978682 1024x623

पश्चात महाराज परीक्षित के निर्वाण की कथा में बताया संत के श्राप के कारण सातवें दिन तक्षक नाग के काटने से परिचित जी का मोक्ष हुआ। 7 दिन की कथा सुनने के बाद परीक्षित जी को मृत्यु डर समाप्त हो गया। उनकी मृत्यु महोत्सव बन गई। भगवान की कथा जीव को मृत्यु के भय से मुक्त करती है। कथा के मध्य महाराज श्री द्वारा गाए हुए मधुर भजनों पर सब ने झूम झूम कर नृत्य किया। आगे बजरंग सेना के संकल्प जैसे हिंदू राष्ट्र, गाय को राष्ट्रमाता और समरसता के लक्ष्य की पूर्ति के लिये समय-समय पर भागवत कथा आयोजित कराने का संकल्प लिया। बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

1000978694 1024x461

संचालन रतन सिंह डॉक्टर द्वारा किया गया। यजमान राजेंद्र सिंह सुनीता बाई ठाकुर मुरावर द्वारा कथा में पधारे सभी साधु संतों को शाल, श्रीफल दक्षिण देकर सम्मान पूर्वक विदा किया। महाप्रसादी कृपाल सिंह पटाडा की गयी। विशाल शोभायात्रा के साथ भागवत जी का विराम हुआ।

1000978684 1024x393

इस अवसर पर राज्य मंत्री बाबूलाल बंजारा, देवन खेड़ी बड़े बाबा साहब, रणवीर पटेरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सेना दीक्षा गुणवान, रघुनंदन शर्मा राम शंकर मिश्रा मनोज तिवारी नरेंद्र लोधी, रघुनाथ मालवीय, नरेंद्र लोधी, शोभाल सिंह मुगली, विक्रम सिंह सेवदा, राजेंद्र सिंह बेदाखेड़ी, विक्रम सिंह , दौलत सिंह, गोविंद सोनी, गोपी सेठी, प्रमोद राठौड़ सुनील जैन, मनोज नागोरी धीरज सिंह सरकार कृपाराम मितवाल, सुनील फरेला,

1000977462 1024x644
1000976061 2

विजेंद्र सिंह लाखुखेड़ी, सुभाष मितवाल, विक्रम सिंह पटेल,नरेंद्र सिंह कालूखेड़ी, दौलत चौधरी, मनोहर सिंह सरपंच जितेंद्र सितोलिया, धीरज नागराज, जेपी राठौर बहादुर सिंह अध्यापक, इंदर सिंह ठाकुर, नेहा राजपूत, राधेश्याम दाउ, नरेंद्र सिंह भाटी, डॉ नारायण सिंह, कमल सिंह लाखिया उर्मिला मरेठा, कृपाल सिंह पटाडा,अजय पटेल, लखन परमार, नारायण सिंह आचार्य, चंदर सिंह ठाकुर, ज्ञानचंद वर्मा, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण पधारे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email