संजय वर्मा आष्टा। नगरपालिका द्वारा कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर का बहुप्रतिक्षित सेमनरी रोड़ का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद रवि शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ था जो अब पूर्ण होकर राहगीरों की आसान करने में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है। मार्ग के पूर्ण होने पर रहवासियों द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद रवि शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि सेमनरी रोड़ वार्ड का प्रमुख मार्ग है, उक्त मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। श्री मेवाड़ा ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत नगर में शीघ्र ही बुधवारा, बड़ा बाजार मार्गो का भी कायाकल्प होगा। Please follow and like us: Post Views: 527 Post navigation आपका विधायक आपके द्वारा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे विधायक ने बूथ समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया पांच दिवसीय मानस सम्मेलन का चल समारोह के साथ हुआ शुभारंभ