रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241110 194018

हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी बड़ी कामयाबी पाना बहुत आसान होता युपीएससी में सफल हुए हिमाशु ठाकुर का हुआ सम्मान – राजेश बनकर
यूपीएससी में सफल हुए हिमांशु सिंह ठाकुर का हुआ सम्मान
बैतूल: रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) थाना प्रभारी राजेश बनकर ने कहा कि हिमांशु सिह ठाकुर को यूपीएससी से मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में अस्सिटेंट डायरेक्टर (कॉरपोरेट लॉ) जैसे महत्वपूर्ण पद पाने में मिली सफलता यह बताती है कि यदि हौसले बुलंद हो तो कोई भी बड़ी कामयाबी पाना बहुत आसान सा हो जाता है. श्री बनकर स्टेशन परिसर में हिमांशु सिंह के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन प्रंबधक वी.के.वाकड़े ने की. इसके पूर्व हिमांशु का करतल ध्वनि के बीच थाना प्रभारी राजेश बनकर आदि ने शाल,श्रीफल से सम्मान किया.विदित हो कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर एवं उषा सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह ने बीते माह यूपीएसएसी द्वारा अस्सिटेंट डायरेक्टर (कॉरपोरेट लॉ) के 12 पदो के लिए घोषित हुए परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया 10वीं रैंक प्राप्त की थी.
हिमांशु को मिली सफलता प्रेरणा का काम करेगी
आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमांशु को मिली सफलता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों में प्रेरणा का काम कर उन्हें आगे बढने का सकारात्मक संदेश देगी. उन्होंने हिमांशु से उम्मीद जताई कि वे जिले के बच्चों को अपना बेहतर करियर बनाने में समय-समय पर मार्गदर्शक देते रहेंगे.
मेहनत से लक्ष्यों का पाना आसान

IMG 20241110 WA0228 1024x460


कॉरपोरेट लॉ में अस्सिटेंट डायरेक्टर के लिए चयनित हिमांशु सिंह ठाकुर ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने पर आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर को धन्यवाद देते हुए कि कहा कि जिले में अच्छी शैक्षणिक संस्थाएं हैं जो पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों का करियर बनाने पर भी काम कर रही हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए तैयारी में जुटने का आव्हान किया. मेहनत से लक्ष्यों को पाना आसान है. मैने सफलता प्राप्त की है तो अन्य लोगों के लिए भी सफलता प्राप्त करना संभव है.
कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता

IMG 20241018 151108 3


स्टेशन प्रंबधक वी.के.वाकड़े ने अपने संबोधन में हिमांशु सिंह को मिली शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ की गई तैयारी के कारण उन्हें सफलता मिली है. उन्होंने बच्चों से आव्हान करते हुए कहा कि वे भी कड़ी मेहनत कर सफलता का झंडा बुलंद कर जिले एवं परिवार का नाम रोशन करेंगे.
समय और पैसों की कद्र जिसने की उसका भविष्य उज्जवल
हिमांशु सिंह के पिता वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि जो भी बच्चा करियर बनाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय और अपने माता-पिता के पैसों की कद्र करना सीख लेंगे तो निश्चित ही ऐसे बच्चों का भविष्य उज्जवल रहेगा . उन्होंने हिमांशु को मिली सफलता के पीछे समर्पण के साथ की गई मेहनत पर प्रकाश डाला.

IMG 20240627 205915 3


इनके उदगार ने बढ़ाया मनोबल
सम्मान समारोह में रेलवे के एसएसई टेलीकाम अनुराग दुबे, वाणिज्य निरीक्षक पंकज कुमार,एसएसई सिग्नल पी.आर.डांगे, डायटिशियन एवं समाजसेवी मनोज वाधवा ने अपने संबोधन में हिमांशु को मिली कामयाबी पर बधाई देते हुए बच्चों से अपना भविष्य बनाने के लिए लक्ष्य तय कर सफलता प्राप्त करने का आव्हान किया. कार्यक्रम में आरपीएफ के संतोष पटेल,पंकज जैन, दिलीप चौकीकर,देवेंद्र सिंह ठाकुर,श्री रावत आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मनोज वाधवा ने किया.

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email