रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241112 WA0268 1024x765

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार गंज पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

IMG 20241018 151108 4


फरियादी रिजवान पिता राहुब खान, निवासी आजाद वार्ड, बैतूल, ने दिनांक 16/09/24 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 48 एमआर 7904 है, उमरी जागीर दरगाह रोड से चोरी हो गई थी। इस पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 328/24 धारा 303(2) बीएनएस 2024 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

IMG 20240627 205915 4

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश के बाद, गंज पुलिस ने आरोपी आषुतोष पिता रामा टिकमे (उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम केलापुर गंज) और दीपक पिता राजू सोनी (उम्र 21 वर्ष, निवासी खेडली थाना गंज) को चिन्हित किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 1,00,000 रुपये है, बरामद कर विधिवत जब्त की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 12/11/24 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

मुख्य भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक रविकान्त डेहरिया, प्रधान आरक्षक प्रकाश, प्रधान आरक्षक मयुर, आरक्षक अनिरूध्द, आरक्षक नरेन्द्र, एवं आरक्षक मंतराम की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 1

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email