संजय वर्मा मुख्यमंत्री से भेंटकर नगर विकास की कार्ययोजना संबंधी की चर्चाआष्टा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी का शताधिक आयु प्राप्त कर आकस्मिक निधन हो गया। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता व नेतागणों में शोक व्याप्त है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री श्री यादव के उज्जैन स्थित निवास पर आयोजित श्रद्धांजली सभा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय पूनमचंद जी यादव के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अश्रुपुरित श्रद्धासुमन अर्पित किए। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि स्वर्गीय पूनमचंद जी यादव धर्म, कर्म, तप, त्याग की प्रतिमूर्ति थे। शताधिक आयु प्राप्त कर देवलोकगमन हुआ, श्री यादव धन, धान्य, संपन्न परिवार छोड़ गए। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात्् नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा करने पहुंचे, जहां श्री मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री को अपने पिता की मृत्युउपरांत परिवार की ओर से शोक-संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि सहित पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री श्री यादव से नगर के सर्वांिगण विकास के लिए व नपा द्वारा तैयार की गई आगामी कार्ययोजनाओं से भी अवगत कराकर आष्टा पधारने का निमंत्रण भी प्रतिनिधि मंडल ने दिया। Please follow and like us: Post Views: 522 Post navigation आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस बैतूल की आवश्यक सूचना लाइफ कॅरियर सी. बी. एस. ई. स्कूल में पूर्व प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्रधानपाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित।