रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240907 WA0343 1024x474

लाइफ कॅरियर सी. बी. एस. ई. स्कूल में पूर्व प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्रधानपाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित।

अमला -नगर के पहले प्रायवेट सी.बी.एस.ई .स्कूल- लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्राचार्य पूर्व प्राध्यापक एवं प्रधान पाठकों को शाॅल ,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा व्दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

IMG 20240907 WA0342 1024x461


स्कूल के संचालक एवं एडवोकेट शाहिद बेग ने बताया कि इस कार्यक्रम में डाॅ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला के पूर्व प्राचार्य डॉ. एम. एस. चौहान ,पूर्व प्राध्यापक डॉ.डी.आर. वागद्रे, पूर्व संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाम्बाड़ा एल. आर. माथकर, पूर्व प्रधान पाठक देवकरण टिकारिया पूर्व प्रधान पाठक के. पी. सिसोदे को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाँल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20240907 WA0341


इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. एम. एस. चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय ,समानता ,एकता और शांति को बढ़ावा देती है ।पूर्व प्राध्यापक डॉ.डी.आर.वागद्रे ने कहा कि शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है ।

IMG 20240907 WA0344 456x1024

जम्बाडा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एल. आर. माथनकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना हम ज्ञान परिपक्वता और सोचने की क्षमता से वंचित रह जाते हैं

IMG 20240628 171859 3
IMG 20240627 205915 3

। पूर्व प्रधान पाठक देवकरण टिकारिया ने स्कूल प्रबंधन की पिछले तीन दशकों में की गई शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयास की प्रशंसा की। पूर्व प्रधान पाठक के. पी. सिसोदे ने विद्यार्थी जीवन स्काउट गाइड के महत्व को रेखांकित किया तथा मानव सेवा को सर्वोपरि बताया ।

IMG 20230925 183646 3
IMG 20240517 234331 1


कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका श्रीमती ऋतु गुगनानी एवं शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया तथा प्रभारी प्राचार्या छंदा सरकार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों का आभार माना।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email