संजय वर्मा म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ आओ जी गजानन आओ भजन के साथ श्रीराधा कृष्ण मंदिर नजर गंज में श्रीजगदीश्वर धाम महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण झूला उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया | झूले में विराजित बाल गोपाल कृष्ण कन्हैया को झुलाते हुएमहिला मंडल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी । राधा-कृष्ण के झूला उत्सव में महिलाएं विशेष परिधान से सजधज कर आई। ढोलक की धाप पर महिलाओं ने राधा कृष्ण के भजन गाकर झूला उत्सव मनाया। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। भजनों पर भगवान श्री कृष्ण को जमकर झुलाया गया। जबकि “राधा झूला झूल रही संग श्याम के साथ ” भजन ने तो मानो समा ही बांध दिया। भजन पर तो मानो सभी झूमने लगे अंत में आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मारवाड़ी महिला मंडल ने श्री जगदीश्वर धाम महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती स्मिता मूंदड़ा का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला मंडल,शिव महिला मंडल, गायत्री महिला मंडल,श्रीनाथ महिला मंडल, सहित अनेक महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थी। अंत मे श्री जगदीश्वर धाम महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष स्मिता मूंदड़ा द्वारा सभी काआभार प्रकट किया। Please follow and like us: Post Views: 677 Post navigation अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सदस्यों ने सेवानिवृत्त फौजी भाईयों संग मनाया रक्षाबंधन नशा हमारे शरीर के लिये ही नही वरन हमारे परिवार समाज व देश के लिये भी घातक होता है