संजय वर्मा नशा हमारे शरीर के लिये ही नही वरन हमारे परिवार समाज व देश के लिये भी घातक होता है। आइये हम सब मिलकर ये संकल्प ले कि हम हमारे समाज से नशावृत्ति को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे, ये बाते भोपाल नाके पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से पूर्व राष्टीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ.ललिता राय श्रीवास्तव ने कही। स्वंयसेवको के द्वारा भोपाल नाके पर नशावृत्ति से हमें क्या नुकसान है। ये बताने के लिये लोगो को जागरुक करने के लिये नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बुधवार का दिन चुना क्योंकि उस दिन बाजार का दिन होता है। ग्रामीण भी इस दिन अधिक संख्या में उपस्थित रहते है। छात्रों की इस प्रस्तुति को लोगो के द्वारा अत्यंत सराहा गया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना समाज की समस्याओं को लेकर समय-समय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास करता रहा है। इस अवसर पर छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जगदीश नागले, कु.शिवानी मालवीय उपस्थित रही। Please follow and like us: Post Views: 238 Post navigation श्री जगदीश्वर धाम में मनाया गया झुलौत्सव कुशवाहा समाज ने प्रशासन को भुजारिया जुलूस को लेकर कराया अवगत