IMG 20240817 WA0005

आष्टा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की स्थानीय शाखा द्वारा स्थानीय गोकुलधाम में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के सेवा निवृत्त फौजी भाईयों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संतोष शर्मा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन अध्यक्ष रानी सोनी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।

सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सचिव अनिता शर्मा, महिला सशक्तिकरण प्रमुख स्मिता मूंदड़ा, उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक बनना इतना आसान नहीं है, चाहे भीषण गर्मी हो, बारिश हो, ठंड हो वर्ष के 365 दिन सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से देश की रक्षार्थ देश की सीमाओं पर चौकन्ने रहते है।

1000966664 1024x460

आज पूरा देश खुशहाली व खुशी-खुशी वार-त्यौहार मनाता है यह सब संभव हमारे देश की सेना के जवानों की मुस्तैदी के परिणामस्वरूप ही है। पूरा देश सैनिक भाईयों के कारण ही सुरक्षित मेहसूस करता है। हर मुसीबतों को चीरकर सैनिक भाई दुश्मनों का सामना नीडर होकर करते है।

श्वेता मूंदड़ा, उर्मिला, राजीव गुप्ता, संगठन की विशेष सलाहकार श्रीमती विजयालक्ष्मी गणेश उपाध्याय ने बताया कि मारवाड़ी महिला संगठन की सभी बहने हर साल अपने हाथों से बनाई हुई राखी हमारे फौजी भाई जो बॉर्डर पर हमारी रक्षा के लिए तैनात रहते उनके लिए राखियां भेजते हैं और जो यहां मौजूद होते हैं उनकी कलाईयों पर बाधंते भी हैं। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सभी सदस्याओं ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित सेवा निवृत्त फौजी भाईयांे को रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया, साथ ही प्रशंसा पत्र व तुलसी के पौधे भी भेंट किए। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष व एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य संतोष शर्मा ने फौजी भाईयों की दिनचर्या, कार्यप्रणाली व कड़ी मेहनत पर विस्तारपूर्वक बताया।

साथ ही कहा कि सैनिकों का जीवन कठिनाईयों से सराबोर जीवन रहता है। इस अवसर पर 1971 युद्ध के बहादुर सैनिक जूनियर कमीशन अधिकारी राजेन्द्रसिंह भदौरिया, रामसिंह जेवरिया, सुंदरलाल वर्मा, विजेन्द्रसिंह ठाकुर, ज्ञानसिंह सोनानिया, कृष्णा मेवाड़ा, राजेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेन्द्रसिंह चौधरी, बलरामसिंह वर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, मुकेश वर्मा, संतोष शर्मा, नरेन्द्रसिंह राठौड़, मारवाड़ी महिला सम्मेलन सदस्य सरोज पालीवाल, विजयालक्ष्मी उपाध्याय, सरोज खंडेलवाल, उषा तिवारी, ममता वर्मा, सुनीता एहलेजपुरिया, श्वेता मूंदडा, सह सचिव ज्योति सोनी, मीना श्रीवास्तव, नेहा सोनी, शारदा सोनी, नीलम सोनी आदि मौजूद थी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email