IMG 20240816 WA0000

संजय वर्मा

आष्टा । स्वतंत्रता दिवस -2024 पर ज़िला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य आयोजित शासकीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में शासन की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अन्तर्गत ग्राम पंचायत-खड़ी हाट में ग्रे वॉटर प्रबंधन के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं जिलाधीश श्री प्रवीण अढ़ायच द्वारा पंचायत के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया गया । ग्राम पंचायत खड़ी हाट में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नियमित तौर पर घर-घर कचरा संग्रहण कार्य ,घरेलू स्तर पर कचरे के पृथक्करण हेतु हर घर दो डस्टबीन अभियान,सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान, नाडेप पिट निर्माण ,सेग्रीगेशन शेड एवं बिन्स निर्माण ,तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं दृश्य स्वच्छता अन्तर्गत ग्रे वॉटर प्रबंधन के लिए ग्राम में कवर्ड सी सी नाली निर्माण,स्मॉल बोर PVC पाइप सिस्टम एवं 180 घरों से निकलने वाले प्रतिदिन 36000 लीटर गंदले जल के ट्रीटमेंट एवं पुनर्पयोग के लिये डीवाटस संरचना का निर्माण कर उपयोग किया जा रहा है ।

उक्त उपचारित जल का उपयोग स्थानीय शांति धाम परिसर में लगाये गये लगभग 400 पौधों की सिंचाई हेतु किया जा रहा है । जिसका संचालन एवं संधारण ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है । इसी प्रकार से सम्मानित होने वाली दूसरी ग्राम पंचायत मेहतवाडा है,जिसने स्वयं के स्रोतों से जनपद क्षेत्र में सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति की है । ग्राम पंचायत मेहतवाडा द्वारा प्रमुखत: हाट बाज़ार,स्वच्छता कर,जल कर ,संपत्ति कर एवं दुकान किराया आदि स्रोतों से आय की प्राप्ति हुई है । जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर कई प्रकार की संचालन-संधारण संबंधी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं ।

इसी के साथ ग्राम पंचायत ने मनरेगा योजना अंतर्गत नंदन फ़लोधान उपयोजना में लगभग 1000 से ज़्यादा पौधों का वृक्षारोपण कार्य भी लिया है । जिनका रख रखाव संबंधित हितग्राहियों द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत -खड़ी हाट के सरपंच श्री मनोहर सिंह पटेल एवं मेहतवाडा सरपंच श्रीमती किरण अर्जुन मालवीय के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त सम्मान समारोह में विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किये जाने के दौरान एसपी श्री मयंक अवस्थी,सीईओ आशीष तिवारी,सीहोर विधायक श्री सुदेश राय,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,सीहोर नपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर सहित अन्य सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्तिथ थे । दोनों पंचायत के सरपंचों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार व्यास एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email